Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से पहुंचा नीचे, पढ़ें पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट देखी गई है। आज सुबह 6 बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.25 मीटर दर्ज़ किया गया। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, अगर ऊपरी हिमालय में भारी बारिश नहीं होती तो यमुना के वाटर लेवल में गिरावट जारी रहेगी। वहीं, मौसम विभाग ने आज बुधवार को मध्यम स्तर की बारिश का अनुमान जताया है।

बता दें कि हथिनी कुंड बैराज से पिछले कुछ दिनों से पानी छोड़ने की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। हर घंटे औसतन 40-50 हजार क्यूसेक ही पानी छोड़ा जा रहा है। इससे जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है।

बताया जा रहा है कि हफ्ते भर से बंद चल रहा कश्मीरी गेट आज खुल सकता है और सिंघु बॉर्डर से पाबंदी हटा ली गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img