Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

बच्चों ने डीएम की कलाई पर बांधी दोस्ती स्लोगन पट्टिका

  • डीएम रमाकांत पाण्डेय ने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का हनन रोकने के लिए 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन को
  • व्यापक रूप से प्रचारित एवं प्रसारित करने के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: डीएम रमाकांत पाण्डे ने कलैक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बच्चों से दोस्ती सप्ताह के अवसर पर अनाथ और असहाय बच्चों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई और विश्वास दिलाया गया है कि जिला प्रशासन उनकी सम्पूर्ण सुरक्षा और उनके विकास के हर समस्त सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है। बच्चों ने इस अवसर पर डीएम के कलाई पर दोस्ती स्लोगन पट्टिका बांधी।

डीएम रमाकांत पाण्डेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में कहा कि बच्चों से दोस्ती सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को उनके अधिकारों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।

14 6

उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में आज भी लाखों बच्चे सुरक्षा के सुरक्षा नेटवर्क से बाहर हैं और अभी भी बाल श्रम, ड्राप आउट, ट्रैफिकिंग, डेडलक और यौन शोषण के जाल में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अनाथ, असहाय तथा दिव्यांग बच्चों की समुचित सुरक्षा एवं विकास के लिए शासन द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विभिन्न अपराधों के शिकार बच्चों को नि:शुल्क कानूनी एवं आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने समाज के प्रबुध नागरिकों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का आहवान किया कि बच्चों से दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत समाज में बच्चों की सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता अभियान, आनलाइन सुरक्षा और नशीली दवाओं तथा इंटरनेट का दुरुपयोग, बाल विवाह की रोकथाम, बाल शोषण, मानव तस्करी, आदि के बारे में जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन करें ताकि समाज में बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजगता और गंभीरता पैदा हो सके।

प्रत्येक बच्चा हमारे समुदाय का हिस्सा है और सभी बच्चों को पोषित और मूल्यवान बनाने के लिए सब लोगों को सामुहिक रूप से प्रयास करने चाहिए। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों का हनन रोकने के लिए 1098-चाइल्ड हेल्पलाइन को व्यापक रूप से प्रचारित एवं प्रसारित करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनोद कुमार गौड़, उपजिला मजिस्ट्रेट परमानन्द झा सहित संस्था के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img