- एसडीएम पब्लिक स्कूल ने किया आयोजन
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: एसडीम पब्लिक स्कूल में पंच उत्सव त्यौहार धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, और भैया दूज शांतिपूर्ण जीतने के बाद लोक कल्याण हेतु विधि विधान से महामृत्युंजय हवन यज्ञ का आयोजन कर जनमानस के सुख शांति की कामना की गई।
बुधवार को ग्राम खाईखेड़ी कमालपुर में संचालित सुखिया देवी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में पंच उत्सव त्यौहार बीतने के बाद नहटोर से आए पंडित दिनेश कुमार द्विवेदी उर्फ पीले महाराज के निर्देशन में स्कूल प्रबंधक यजमान बाबूराम तोमर व समस्त स्टाफ द्वारा महामृत्युंजय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक बाबूराम तोमर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों में यज्ञ कराने से एक ओर जहां अपार सुख शांति मिलने के द्वार खुलते हैं वही ईश्वर भक्ति से आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
यज्ञ निर्देशक पंडित दिनेश कुमार द्विवेदी उर्फ पीले महाराज ने कहा कि ऐसे बड़े महामृत्युंजय यज्ञ करने से पर्यावरण में इतनी शुद्धि होती है कि कोरोना जैसे वायरस भी किसी व्यक्ति के पड़ोस में नहीं आ सकते।
महामृत्युंजय यज्ञ में स्कूल चेयरमैन ओमपाल सिंह, स्कूल डायरेक्टर देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्या पूनम राजपूत, वरिष्ठ किसान नेता बलराम सिंह राठी, रीता देवी तोमर, माया राजपूत, दीपा, प्राची, बबीता शर्मा, कुमुद चौहान, शिल्पी गुप्ता, रोहिणी, पिंकी गोस्वामी आदि ने आहुति देकर ईश्वर से लोक कल्याण की कामना की।

