Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री का सपाईयों ने किया स्वागत

  • नगर अध्यक्ष के आवास पर किया गया सम्मान समारोह आयोजित

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: नगर में सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन के आवास पर प्रथम बार आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन व पूर्व मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान का सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

बुधवार को मौहल्ला जैनुल आबेदीन में सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन ने केन्द्र सरकार पर बिहार विधानसभ चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार में बहन-बिटियां सुरक्षित नहीं।

साथ ही किसानों मजदूरों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं से अभी से ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां करने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान के बताया कि अखिलेश यादव के सरकार में जो विकास कार्य प्रदेश में किये गए वह जनता जानती है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर मूलचंद चौहान के आलावा बढ़ापुर विस अध्यक्ष शेख उस्मान, जावेद राईनी, विपिन चौहान, जावेद अख्तर, सभासद शेख अब्दुल्ला, जरीफ उस्मानी, तय्यब खान, सईद अहमद, शाहिद चमोला, जमशेद सिद्दीकी, रियासत कुरैशी, शेख वाजिद हुसैन, शेख दिलशाद ठेकेदार, नन्हें सिंह, सोनू ठेकेदार तथा नवनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img