हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए आरोपों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: मणिपुर हिंसा में महिलाओं के साथ हुई घिनौनी हरकत की निंदा करते हुए और दंगे में मारे गए लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेसियों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की।