- नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर की जांच
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: वन विभाग की टीम ने जांच में आरबीएम भरे डंपर चालक के पास अभिवहन शुल्क पास न मिलने पर जुर्माना वसूल किया। बुधवार को देर शाम वन विभाग की टीम ने हरिद्वार से आ रहे एक डंपर संख्या यूके 08 सीबी 2486 को भागूवाला में खैरा ढाबे के समीप रोककर जांच पड़ताल की। जिसमें डंपर में आरबीएम भरा पाया गया।
वन विभाग की टीम की ओर से तौल कराए जाने पर डंपर में भरे आरबीएम का वजन 130 कुंतल पाया गया। डंपर के चालक गुरप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी बन्ना खेड़ा थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर ने बताया कि वह डंपर में आरबीएम लेकर हरिद्वार से कोटद्वार जा रहा था।
डंपर चालक के पास वन विभाग की टीम को अभिवहन पास नहीं मिला। चालक ने अपना अपराध स्वीकार कर विभागीय फैसला किए जाने को गुहार लगायी। जिस पर मुकदमा अपराध पंजीकृत कर 40 हजार का जुर्माना किया गया। डंपर को पकड़ने वाली टीम में पुष्पेन्द्र सिंह, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, वन दरोगा रामचरण सिंह, प्रवर्तन दल रूहेलखंड शामिल रहे।

