Home Entertainment News Bollywood News फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक आउट

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक आउट

0
फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक आउट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर सुर्ख़ियों में है। अब हाल में फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के मेकर्स ने आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। अभिनेता को पूजा के लुक में  देख फैंस फिल्म को देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

20 9

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ के फर्स्ट लुक की बात करें तो आप देख सकते हैं कि वह पूजा के किरदार में हाथ में लिपिस्टिक पकड़कर मिरर में देखते नजर आ रहे हैं। वहीं, मिरर के दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि आयुष्मान खुराना ने फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। अभिनेता ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘ये तो सिर्फ पहली झलक है। मिरर में चीजें जितनी दिखाई देती हैं उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत होती हैं।’

आयुष्मान के फर्स्ट लुक को देख सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे है। एक यूजर ने कहा कि “महिला भूमिका में अधिक सेक्सी लग र​हे हो।” दूसरे ने कहा कि “आप सचमुच एक नियमित फिल्म की नायिका भी बन सकती हैं। आजकल की कुछ लड़कियों की तुलना में आप कहीं अधिक सुंदर दिखती हैं।” इस तरह के रिएक्शन के साथ-साथ यूजर्स जमकर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे है।

https://www.instagram.com/p/CvG9FXBInPs/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

बता दें कि फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का डायरेक्शन राज शांडिल्य कर रहे हैं। फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में आयुष्मान खुराना ने पूजा नाम की लड़की का किरदार निभाकर लोगों का ध्यान खींचा था और एक बार फिर वह फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में पूजा का रोल करने वाले हैं।