Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

भाजपा जिला महामंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

शामली: थानाभवन में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कस्बे में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद दर्ज मुकदमे का मामला भी चली रहा था इसी बीच गौ माता के खिलाफ टिप्पणी किए जाने से समाज में रोष व्याप्त है।

वायरल हो रही वीडियो ऑडियो के बाद थानाभवन पुलिस ने राव इफ्तेखार और उसके कुछ दोस्तों के खिलाफ समाज में द्वेष भावना फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है। विदित हो 19 जुलाई में राव इफ्तेखार और कस्बे के ही इसरार के बीच मारपीट हुई थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।

इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस बीच भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री राव इफ्तेखार ने शामली में प्रेस वार्ता करते हुए एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इफ्तेखार पर धारा 153 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Fuel Price: दिल्ली में XP100 पेट्रोल 160 रुपये प्रति लीटर, प्रीमियम डीजल भी महंगा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल...

April Bank Holiday: कब खुलेंगे और कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक? यहां देखें पूरी लिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img