Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

मेडा की अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई कई भवनों को किया सील

  • कई इमारतों पर पड़ गया लिंटर, तब टूटी मेडा के अधिकारियों की नींद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुरुवार को मेडा के द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ एक बडा अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस फोर्स के साथ मेडा के अधिकारियों ने मौके पर अवैध निर्माण पर रोक लगाते हुए जांच पूरी होने तक बिना अनुमति के निर्माण शुरू नहीं करने की चेतावनी दी।

इस दौरान अवैध निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। टीम ने सुभाष बाजार, संगीता नर्सिंग होम एवं मवाना रोड पर राधा गार्डन समेत कई जगहों पर भवनों पर सील की कार्रवाई की। इस दौरान मेडा के एई अर्पित यादव के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में यह सब कार्रवाई की।

08 28

शहर में बिना मेरठ विकास प्राधिकरण, मेडा के बिना नक्से के भवन का निर्माण नहीं किया जा सकता। कुछ लोगों के द्वारा बिना मेडा की अनुमति के ही भवनों का निर्माण शुरू कर दिया गया। इतना ही नहीं भवन का अधिकतर निर्माण पूरा तक कर लिया गया।

09 29

और यहां तक की लिंटर तक डाल दिया गया। उधर गुरुवार को अवैध निर्माण पर मेडा ने सख्त रूख अपनाते हुए कई जगहों पर अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई की। जिसमें मेडा के एई अर्पित यादव ने टीम व पुलिस फोर्स के साथ सीलिंग की कार्रवाई की।

जिसमें सुभाष बाजार में बन रहे भवन का निर्माण रुकवाते हुए सीलिंग की कार्रवाई की। उधर, संगीता नर्सिंग होम एवं राधा गार्डन मवाना रोड पर भी अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। इसी के साथ अन्य कई जगहों पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना एमडीए के नक्सा पास कराए भवन निर्माण में जो जुटे थे उनमें हड़कंप मच गया।

10 27

वहीं चर्चा रही की एमडीए के द्वारा यह खानापूर्ति केवल शिकायतों का पेट भरने के लिए की गई है। अधिकतर जगहों पर भवन निर्माण का अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें लिंटर डलने के साथ ही प्लास्टर का कार्य शुस् तक हो गया,तब जाकर मेडा के अधिकारियों ने सुध ली है। फिलहाल मेरठ की इस बडी कार्रवाई पर अवैध निर्माण करने वाले लोगों हड़कंप जरूर मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img