Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

अगले चार दिन फिर होेगी बारिश

  • हल्की से मध्यम होगी बारिश

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: अगले चार दिन फिर से बारिश की संभावना है। क्योकि दो अगस्त से लेकर पांच अगस्त तक बारिश का संयोग बना हुआ है। मौसम में उमस के कारण लगातार गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। गर्मी बढ़ने के कारण पारा भी 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अगस्त के महीने में मौसम में बदलाव के संयोग बने हुए है।

उमस का प्रकोप बढ़ने के कारण यहां बारिश भी लगातार हो रही है। ऐसे में लोगों को जहां जलभराव जैसी गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं, अगस्त के महीने के पहले दिन गर्मी का रुख भी बढ़ा है। गर्मी का रुख लगातार बढ़ने के कारण लोग बीमारी का भी शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अब लोगों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता होेगी।

08 1

राजकीय मौसम वैधशाला पर मंगलवार को 35.4 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 78 एवं न्यूनतम आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। उधर, प्रदूषण का प्रकोप भी हल्की अब धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन अगर बारिश का प्रकोप ऐसे ही जारी रहा तो निश्चित प्रदूषण के स्तर में सुधार रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img