Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

19 दुकानों पर छापेमारी की 47 नमूने लिए

  • कीटनाशी गोदामों पर स्टॉक पंजिका मिली अपूर्ण

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: जिला कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी ने कीटनाशी गोदामों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान करीब छह गोदाम स्वामियों की स्टॉक पंजिका अपूर्ण मिली। गोदाम स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं 19 दुकानों पर छापेमारी के दौरान करीब 47 नमूने लेकर जांच को भेजे गए।

शासन के निर्देश एवं डीएम के आदेश के क्रम में कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों व गोदामों में छापामार कार्यवाही की गई। डा. अवधेश मिश्र जिला कृषि अधिकारी व जितेंद्र कुमार जिला उद्यान अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। छापामार कार्यवाही के दौरान बिक्री केन्द्रों के अभिलेखों की जांच की गयी तथा कीटनाशी स्टॉक का मिलान किया गया।

26 7

इस कार्यवाही के दौरान 19 दुकानों का निरिक्षण किया गया। वहीं 22 कीटनाशी रसायनो, 22 बीज एवं 03 उर्वरक के नमूने लिए गए। छापामार कार्यवाही के समय स्टॉक पंजिका अपूर्ण होने के कारण मै. किसान सेवा केंद्र पेंदा, चौधरी बीज भंडार पेदा, खान खाद एवं बीज स्टोर किरतपुर, किसानो एग्री एंड एग्री बिजनेस सेंटर किरतपुर, इंडियन इंटरप्राइजेज भनैरा एवं किसान बीज भंडार भनैरा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उक्त निरिक्षण के समय बिक्री केन्द्रों पर अन्य कोई अनियमितता नहीं पायी गयी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img