Tuesday, May 19, 2026
- Advertisement -

रेणुका की गायकी अव्वल, चटक मटक ने भी सौ करोड़ व्यूज किए पार

  • हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बिलियन में दो गाने देने वाली पहली गायिका बनी रेणुका पंवार

  • 52 गज का दामन ने पहले ही पूरे कर लिए थे सौ करोड़ व्यूज, अब चटक मटक ने भी सौ करोड़ की छलांग लगाई

मुख्य संवाददाता |

बागपत: हरियाणवी गायिकी की सुपर स्टार रेणुका पंवार ने एक बार फिर धमाला मचा दिया है। रेणुका के गाने जहां सुपरहिट की श्रेणी में है वहीं देशभर में वह अव्वल भी आ गए हैं।

पहली गायिका ऐसी बन गई है जिसने लगातार दो गाने बिलियन में दिए हैं। पहले 52 गज का दामन और अब चटक मटक गाने ने सौ करोड़ व्यूज को पार कर लिया है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में रेणुका ने जहां इतिहास रचा है वहीं उनकी उपलब्धियों में एक ओर सफलता जुड़ गई है।

रेणुका का गाना सौ करोड़ से ऊपर पहुंचने पर उसे बधाइयां दी जा रही है। बॉलीवुड से भी उसे बधाई दी जा रही है। परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

बागपत जनपद के खेकड़ा निवासी रेणुका पंवार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की सुपर स्टार है। एक से बढ़कर एक गाने रेणुका ने दिए हैं। मधुर एवं सुरीली आवाज की धनी रेणुका पंवार की आवाज दर्शकों के दिलों को छू रही है। उनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धमाला मचा देते हैं।

छोटी उम्र में ही बड़ा धमाला करने वाली वह पहली गायिका ही नहीं बल्कि दो गाने बिलियन में देने वाली पहली गायिका भी वह बन गई है। पहले 52 गज का दामन गाने ने तहलका मचाया और सौ करोड़ व्यूज से ऊपर वह पहुंच गए थे। वह लगातार लगातार ट्रेंडिंग में चल रहा है।

इसके अलावा रेणुका के एक ओर गाने ने दर्शकों के बीच धमाला मचाया था। रेणुका की सुरीली आवाज और हरियाणवी अदाकारा सपना चौधरी के गाने चटक मटक ने भी अब सौ करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। चटक मटक आते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गया था।

हर तरफ दोनों गानों की धूम ऐसी मची है कि दोनों ने सौ-सौ करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। दोनों गानों को रेणुका पंवार ने ही अपनी आवाज में पिरोया था। रेणुका के दूसरे गाने के सौ करोड़ व्यूज होने पर वह पहली ऐसी गायिका भी बन गई है जिसके दो गाने सौ करोड़ व्यूज को पार गर गए हैं।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में दो गाने सौ करोड़ व्यूज के ऊपर देने वाली रेणुका पंवार ने जहां इतिहास रच दिया है वहीं रेणुका के अन्य कई गाने भी सुपरहिट की श्रेणी में है। रेणुका के चटक मटक के सौ करोड़ व्यूज पार होने पर उसे बधाईयों का दौर जारी है।

हरियाणवी इंडस्ट्री से जहां बधाई पर बधाई दी जा रही है वहीं बॉलीवुड से भी रेणुका को बधाई दी गई है। रेणुका पंवार का कहना है कि दर्शकों के प्यार और स्नेह से यह सब हुआ है।

वह प्रत्येक गाने को बेहतर करने का प्रयास करती है। दर्शकों का इसी तरह से प्यार मिलता रहा तो कई गाने इस श्रेणी में पहुंच जाएंगे। रेणुका के भाई विक्की का कहना है कि 52 गज का दामन और चटक मटक गानों ने सौ करोड़ से ऊपर व्यूज दिए हैं। हाल में कई प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। जो आने वाले समय में फिर धमाल मचाएंगे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...

Weather Update: एनसीआर में लू का असर जारी, अगले तीन दिन येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...
spot_imgspot_img