Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

भाजपा महिला मोर्चा ने पदयात्रा कर हथकरघा उद्योग को किया प्रोत्साहित

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: हथकरघा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लघु और मध्यम उद्योग को बढ़ावा देना है। इसके अलावा यह दिन बुनकर समुदाय को सम्मानित करने और भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनके योगदान को सराहने के मकसद से भी हथकरघा दिवस मनाया जाता है।

इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला हरिद्वार ने एक कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय कार्यालय पर किया जिसमें पदयात्रा के माध्यम से हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा ने कहा कि देश में हथकरघा उद्योग को सशक्त बनाने और दुनियाभर में हैंडलूम की पहचान बनाने के मकसद से हर साल 7 अगस्त का दिन भारत में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

हैंडलूम हमारे भारत की सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है या यों कहें कि पहचान है। पहवाने से लेकर घर की सजावट तक में हैंडलूम को अब खासतौर से शामिल किया जाने लगा है, जिससे इस इंडस्ट्री में रोजगार बढ़ा है और कारीगरों की स्थिति भी सुधर रही है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता ने कहा कि हैंडलूम उद्योग बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देने के अलावा महिलाओं को आत्म निर्भर बनने का भी मौका देता है। हमारे देश में ऐसे कई राज्य हैं, जो खासतौर से अपने हैंडलूम के लिए जाने जाते हैं, जो भारत ही नहीं, दुनिया भर में मशहूर हैं। उन्होंने कहा कि हथकरघा उद्योग को बढ़ाने में महिलाएं बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही है और आर्थिक संपन्नता की और भी अग्रसर हैं।

जिला महामंत्री शीतल पुंडीर ने कहा कि 7 अगस्त, 2015 में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी ने इस दिन की शुरुआत की थी। तब से हर साल इस दिन को मनाया जाता है। इस बार 9वां हैंडलूम-डे मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के अनेक पदाधिकारियों ने कहां कि यह बहुत जरूरी है कि हथकरघा से बनी चीजें देश- विदेश के कोने-कोने तक पहुंचे। इससे भारत को अलग पहचान तो मिलेगी ही साथ ही बुनकर समुदायों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा, महामंत्री प्रीति गुप्ता, महामंत्री शीतल पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, मन्नू रावत, जिला मंत्री शर्मिला बगवाड़ी, रजनी चौहान, जिला उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, मंडल प्रभारी कमला जोशी, मीडिया प्रभारी रंजीता झा, सह सोशल मीडिया प्रभारी अंजू बघवार, आईटीसी प्रभारी पुष्पा पाल, कार्यकारिणी सदस्य रूबी बेगम, गोमती मिश्रा, सुधा राठौर, संगीता बंसल, सपना पंडित, कोषाध्यक्ष नीतू रानी एवम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुड्डी कश्यप, मंजीत कौर, रेनू शर्मा,सुनीता यादव, पिंकी कश्यप आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img