Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना में जंगली बिल्ली की मौत, मौक पर पहुंची वन विभाग की टीम

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: वन आरक्षित क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हस्तिनापुर चेतावाला मार्ग पर बुढी गंगा पुल के समीप पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रोड क्रॉस कर रही दुर्लभ जंगली बिल्ली की देर रात मौत हो गई। सुबह रहागीरों ने तेंदुए का शावक की सुचना वन विभाग को दी। जिससे वन विभाग में हंडकप मच गया। आनन फानन में वन कर्मी मौके पर जा पहुंचे और वन्यजीव के शव अपने साथ ले गए।

बता दें कि 2073 वर्ग किलोमीटर में फैले हस्तिनापुर वन आरक्षित घने जंगलों में जहां बड़े-बड़े वन्यपशु, तेंदुआ, नीलगाय, बारहसिंघा सहित आदि दुर्लभ वन्य जीव वास करते हैं। जंगल के बीच से निकली रोडों पर अक्सर वाहनों की चपेट में आने से दुर्लभ वन्यजीवों की मौत हो जाती है। सोमवार देर रात को जंगल में वास करने वाली दुर्लभ जंगली बिल्ली की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

वन्यजीव प्रेमी की सूचना पर पहचें रेंज रवि राणा और वन कर्मियों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। हस्तिनापुर रेंज ने बताया कि वन्य जीवों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए वाहनों की गति सीमा निर्धारित की गई है। लेकिन तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से अक्सर जगंली जीवों की मौत हो जाती है।

रहागीरों को लगा तेंदूए का शावक

बुढी गंगा के समीप तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जगंली बिल्ली की मौत हो गई। सुबह रहागीरों ने तेंदुए के शावक की सडक दुर्घटना में मौत की सुचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग के साथ नगर में हंडकप मच गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img