- ज्यादा प्रदूषण वाले वाहनों की कराई चेकिंग
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कोविड-19 से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रदूषण जांच केंद्रों पर चेकिंग की गई। इस दौरान मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों, सायरन, प्रेशर हार्न एवं शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं कोविड-19 से बचाव के लिए चल रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुंशीलाल ने प्रवर्तन दल के साथ प्रदूषण जांच केंद्रों पर चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने मानक से अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की भी चेकिंग की।
इस दौरान कार के शीशों पर काली फिल्म का प्रयोग करने वालों, प्रेशर हार्न एवं हूटर, सायरन का अनुचित प्रयोग करने वाले वाहनों की भी चेकिंग कर कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने मुंशीलाल ने बताया कि 42 वाहनों की जांच के दौरान 11 वाहनों के चालान किए गए।

ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता पम्फलेट किए वितरित
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात पुलिस ने भी जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने वाहन चालकों को यातायात जागरूकता पम्फलेट वितरित किए। यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि चालकों को कार में सदैव सीट तथा दुपहिया पर हैलमेट का प्रयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के आॅनलाइन चालान भी काटे गए।

