Home National News अमित शाह ने पीएम मोदी के लिए कही यह बड़ी बात, बोले-देशभक्ति की भावना

अमित शाह ने पीएम मोदी के लिए कही यह बड़ी बात, बोले-देशभक्ति की भावना

0
अमित शाह ने पीएम मोदी के लिए कही यह बड़ी बात, बोले-देशभक्ति की भावना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को हरी झंडी दिखाते बयान दिया है।

इस दौरान उन्होंने कहा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान, पीएम मोदी ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना पैदा करने की कोशिश की।

आगे अमित शाह का कहना है, ”15 अगस्त 2023 को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का समापन होगा लेकिन इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा है कि हम 15 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2047 तक ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाएंगे।

‘काल’…आजादी के 75 साल से लेकर 100 साल तक हम भारत को हर क्षेत्र में महान बनाने के लिए जीएंगे।