Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

ज्ञान कुंज कालोनी में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को मारी गोली

  • बाइक और 8500 रुपये बरामद, एक बदमाश फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र की कालोनी ज्ञान कुंज में बेटी को बंधक बना कर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाशों के पास से बाइक और 8500 रुपये बरामद किए है। भावनपुर थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि गत दो जून को क्षेत्र के ज्ञानकुंज कॉलोनी निवासी भारती पत्नी सुशील के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने लूटपाट व घर में मौजूद किशोरी को गला घोंटकर मारने का प्रयास किया था।

उसके अलावा भी आरोपी अलग-अलग स्थान पर कितनी बड़ी घटना को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस सिविल लाइंस टीम के साथ चेकिंग ग्राम स्याना रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार आरोपियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर रुकने को कहा तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों आरोपी चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल थे। इस वारदात में शामिल एक साथी का नाम बताया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मुठभेड़ में घायल बदमाश सोहेल पुत्र हाशिम निवासी लडपुरा और शाहिद उर्फ साहिल पुत्र बाबू निवासी गांव लडपुरा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे लूटा हुआ माल भी बरामद कर लिया है।

कोर्ट में मामला विचाराधीन होने तक कोई टेंडर न छोड़ा जाए

मेरठ: मुल्तान नगर बागपत रोड निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र जय सिंह ने नगरायुक्त अमित पाल शर्मा को सोमवार को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने शिकायती पत्र में बताया कि गढ़ रोड स्थित खसरा संख्या 6041 की भूमि पर अपने स्वामित्व अधिकार का दावा प्रस्तुत कर रिट याचिका योजित की गई हैं। उसके बावजूद नगर निगम उक्त भूमि पर टेंडर निकाल रही है, जोकि गलत हैं।

मामला जब तक कोर्ट में विचाराधीन हैं, रिट अभी खारिज नहीं हुई है। इसी बीच जो टेंडर प्रक्रिया नगर निगम द्वारा की जा रही है, वह अवैधानिक हैं। जिसमें टेंडर की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कराया जाये। जब तक कोर्ट से निर्णय नहीं आ जाता, तब तक निगम को उक्त खसरा नंबर पर कार्रवाई रोक देनी चाहिए।

युवक का शव पंखे से लटका मिला

कंकरखेड़ा: सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर में पंखे से लटका मिला। युवक के शव को पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा। थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में जगदीश प्रसाद अपने परिवार के साथ रहते हैं।

उनका बेटा 35 वर्षीय अमित अकाउंटेंट के साथ-साथ कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता था। पीड़ित पिता ने बताया कि दोपहर के समय अमित खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। जब युवक देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाई। कमरे से जवाब नहीं मिलने पर परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों ने खिड़की से जाकर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका हुआ था।

युवक के शव को पंखे से लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक के शव को पंखे से उतारा। इसके बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह पुलिस के साथ शव को लेकर अस्पताल पहुंची।

जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि सब मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

मंगलसूत्र लूटकर अंसल टाउन में घुसे बदमाश

कंकरखेड़ा: गणपति कॉलोनी में एक महिला के साथ मंगल सूत्र लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाश मोदीपुरम की अंसल टाउन कॉलोनी में घुस गए। गार्ड ने विरोध किया तो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसे डराने का प्रयास किया। लोगों के एकत्रित होने पर बदमाश भाग निकले। कंकरखेड़ा की गणपति कॉलोनी निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि उनके पति आर्मी में सूबेदार के पद पर असम में तैनात है।

शाम के समय वह कुत्ता घुमाने के लिए जा रही थी। इसी बीच सात बजे के आसपास पीछे से आए पल्सर सवार दो बदमाशों ने महिला के साथ मंगलसूत्र लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की सूचना मिलते ही सीओ दौराला अभिषेक पटेल व कंकरखेड़ा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। बदमाश रात्रि आठ बजे अंसल कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। बदमाशों ने कॉलोनी में घुसने का प्रयास किया।

इस दौरान गेट पर तैनात गार्ड ने बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने गार्ड पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। गार्ड का शोर सुनकर मौके पर कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को एकत्रित होता देख बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

पुलिस हाइवे पर चेकिंग अभियान चलाकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास कर रही है, परंतु बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। थाना पुलिस का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

दहेज हत्या में आरोपी पति और जेठानी दोष मुक्त

मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या-14 मेरठ धीरेंद्र सिंह ने दहेज हत्या के आरोप में आरोपी पति मनोज पुत्र कृष्ण पाल व जेठानी ममता पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम सलावा सरधना मेरठ को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा राकेश कुमार ने थाना सरधना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की रेखा की शादी आरोपी मनोज के साथ हुई थी।

शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से पांच लाख रुपये खर्च किए थे, परंतु आरोपी पति व उसके परिवारजन दहेज से खुश नहीं थे और दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट किया करते थे। साथ हो दो लाख रुपये के दहेज की मांग करते थे। गत 16 मई 2017 को वादी अपने पुत्र और रिश्तेदारों को साथ लेकर अपनी पुत्री के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसकी पुत्री की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई है।

उसके शरीर पर मारपीट के काफी निशान थे। जिसके बाद आरोपियों के अधिवक्ता योगेंद्र पाल सिंह चौहान ने न्यायालय में बताया कि दोनों आरोपियों को झूठ फंसाया जा रहा है। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img