Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

अगले दो दिन फिर होगी बारिश

  • बारिश के बाद भी नहीं मिल रही उमसभरी गर्मी से राहत

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: उमस भरी गर्मी का प्रकोप बदस्तूर जारी है। बारिश के बाद भी गर्मी के प्रकोप से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। अगस्त के महीने में उमस भरी गर्मी लोगों को हलकान कर रही है। क्योंकि गर्मी पड़ने के कारण लोग अब बीमारी का शिकार हो रहे है। पिछले दो दिन तेज बारिश कुछ देर के लिए हुई, लेकिन बारिश के बाद फिर से गर्मी का एहसास बढ़ा। जिसके कारण लोग पसीना-पसीना हो गए। हालांकि अगले दो दिन फिर से बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

राजकीय मौसम वैधशाला पर रविवार को दिन का अधिक तम तापमान 34.5 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 80 एवं न्यूनतम आर्द्रता 62 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश रात में 4.7 मिमी दर्ज की गई। गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ने से जहां आईफ्लू की भयंकर बीमारी ने अपने पसारे है। वहीं, अब लोगों को वायरल जैसे समस्या भी होने लगी है। बढ़ती बीमारी के कारण लोग परेशान होते दिख रहे हैं।

11 18

क्योंकि उमस भरी और चुभन भरी गर्मी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सावन के महीने में भी गर्मी का असर लगातार दिखाई दे रहा है। सितंबर के महीने में फिर से गर्मी परेशान करेगी। इसलिए लोगोें को बेहद सावधान बरतने की आवश्यकता होगी। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही के अनुसार मौसम में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी होगी। इसलिए सावधानी बरतनी होगी। अगले दो दिन फिर से बारिश होने की संभावना मौसम में बनी हुई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img