Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

परिवहन विभाग के लिए सर्दियां न बन जाएं मुसीबत का सबब

  • रोडवेज बसों में अभी तक नहीं फॉग लाइट, कुछ की टूटी है खिड़कियां

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सर्दियों का आगाज हो चुका है। वहीं, धीरे-धीरे आने वाले समय में कोहरा पड़ना भी शुरु हो जाएगा। ऐसे में बसों में सफर करने वाले यात्रियों के सर्दियां परेशानी का सबब बन सकती हैं। दरअसल, रोडवेज ने अभी तक सर्दियों को लेकर तैयारियां शुरु नहीं की हैं। इससे आने वाले दिनों में मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए ढेरों दावे ठोकने वाले परिवहन विभाग की योजनाएं जमीनी स्तर पर दिखाई देती नजर नहीं आ रही हैं।

यात्रियों को पूरी सुविधाएं और सुगम यात्रा देने के दावे सरकार करती ही रही है, लेकिन विभिन्न मार्गों पर दौड़ने वाली रोडवेज की कुछ खटारा बसें इन दावों को फेल कर देती हैं। सर्दियों में हर साल की तरह तैयारियां शुरू करने में परिवहन विभाग पीछे नजर आ रहा है। जबकि गौरतलब है कि रेलों का मेरठ से अभी तक संचालन शुरु नहीं हुआ है।

ऐसे में यात्रियों के पास यात्रा करने के लिए एकमात्र साधन रोडवेज बसें ही हैं। ऐसे में सर्दियां यात्रियों के लिए मुसीबतें भी लेकर आ सकती है। रोडवेज की कुछ शीशा टूटी बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आ रही हैं, वहीं अभी तक सभी बसों में फॉग लाइट का इंतजाम भी नहीं किया गया है।

02 16

जिससे कोहरे के समय में चालक-परिचालकों को ही परेशानी होगी। भैंसाली और सोहराब बस अड्डे पर ऐसी बसें देखी जा सकती हैं। एआरएम राकेश कुमार का कहना है कि सर्दियों के लिए निगम द्वारा अभियान की शुरूआत की जाएगी। जिसके तहत बसों को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं, अनुबंधित बसों का विशेष ध्यान देते हुए जिनमें फॉग लाइट नहीं हैं, उनमें फॉग लाइट आदि की व्यवस्था भी की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img