Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

रेलवे पुलिस ने बच्चे को मालगाड़ी की चपेट में आने से बचाया

जनवाणी संवाददाता |

लक्सर: घर से निकलकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे एक बच्चे को रेलवे पुलिस के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए यहां से गुजरने वाली मालगाड़ी से दूर किया। बाद में उसे स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, जीआरपी के एसआइ सुरेंद्र रावत, होमगार्ड रविपाल और अभिषेक के साथ लक्सर में प्लेटफार्म पर मौज़ूद थे। यहां एक छह वर्षीय बालक अकेले घूम रहा था। बताया गया कि वह प्लेटफार्म पर रेलवे लाइन के किनारे तक पहुंच गया।

तभी इधर से पुलिसकर्मियों की नज़र सामने से आ रही मालगाड़ी पर पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाया और फुर्ती दिखाते हुए बालक को वापस प्लेटफार्म पर खींच लिया। इससे कोई अनहोनी होने से बच गई।

पुलिसकर्मियों ने बालक से पूछताछ की लेकिन वह स्वजन की सही जानकारी नहीं दे सका। बाद में पुलिसकर्मी उसके साथ चलते हुए उसके रेलवे स्टेशन के निकट उसके घर पहुंचे। इसके बाद बालक को सकुशल उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के स्वजन ने पुलिसकर्मियों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शाबासी दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img