Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

मुलायम सिंह गरीबों-मजलूमों के सच्चे हितैषी: शगुफ्ता खान

  • केक काट कर खान परिवार ने मनाया मुलायम का जन्मदिन

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पूर्व मंत्री शगुफ्ता खान के परिवार ने सादगी के साथ मनाया। इस मौके पर खान परिवार ने मुलायम सिंह के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर अखिलेश यादव की सरकार बनाये जाने का संकल्प लिया गया।

पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती शगुफ्ता खान ने अपने अंबाला रोड स्थित आवास पर समर्थकों के साथ केक काटा और जन्मदिन की मुबारकबाद पेश की। श्रीमती शगुफ्ता खान ने कहा कि मुलायम सिंह गरीबों के सच्चे मसीहा हैं। वह देश के लाखों नौजवानों, किसानों, दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के नेता तथा समाजवादियों के स्तम्भ हैं। इसीलिए इन्हें धरती पुत्र की संज्ञा दी गई है। मुलायम सिंह यादव को उन्होंने जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा ही समाज के दबे कुचले लोगों की लड़ाई लड़ने का काम किया। मुलायम सिंह यादव ने संघर्ष कर प्रदेश के अंदर अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों व समाज के दबे कुचले लोगों की सरकार बनाने का काम किया था। वह आज भी भाईचारे व सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल हैं। हमें उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर फिर से प्रदेश के अंदर समाजवाद का परचम लहराते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना होगा।

नकुड़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन खालिद खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री कार्यकाल में न केवल चहुंमुखी विकास कराया, बल्कि प्रदेश के अंदर भाईचारे व एकता की मिसाल कायम की। वरिष्ठ युवा नेता साहिल खान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर हम उनके संघर्षो से प्रेरणा लेकर 2022 में हम उत्तर प्रदेश में युवा नेता अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लें।

उन्होंने यह भी कहा प्रदेश में सत्ता की चाबी तभी हासिल होगी जब युवा वर्ग अपने हाथों में वोट डलवाने की बागडोर लेगा तभी भैया जी पुन: भारी बहुमत के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होंगे। इस दौरान सभासद देव कुमार त्यागी, डाक्टर ओमपाल, विपिन पाल, राजेंद्र चौधरी, आकाश गुर्जर, सागर गुर्जर, योगेश बंसल, अर्सलान खान, सभासद अल्ताफ कुरैशी, राव जीशान, मास्टर असलम, मकबूल कुरेशी, दिलदार खान, मोहम्मद अहमद, समीर खान, राव सगीर, दानिश अरबी, फैजान सैफी, दानिश गौर, रिजवान अंसारी, मुजम्मिल हुसैन, राशिद कुरैशी, शहजाद कुरेशी, अरुण शर्मा, अमित धीमान, नवीन शर्मा, सदफ ख्वाजा, मोहम्मद सलमान, जितेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img