जनवाणी संवाददाता |
अफजलगढ़: डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई तो वहीं साथ बैठा पुत्र भी घायल हो गया है। चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है। यह मामला बिजनौर जिले के अफजलगढ़ कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद जनपद के ठाकुरद्वारा निवासी आसिफ पुत्र दिलशाद अपनी मां शबनम 50 वर्ष के साथ बाइक द्वारा अफजलगढ़ कोतवाली के गॉव कासमपुर गढ़ी में बहन के यहां आय थे। जहां से सुबह करीब 12 बजे अन्य कहीं रिस्तेदारो में जा रहे थे।
जैसे ही वह धामपुर काशीपुर एनएच 74 मार्ग पर जिकरिवाला मोड़ पर पहुंचे तो रेहड़ की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका बेटा गम्भीर घायल हो गया जिसे अफजलगढ़ सीएससी में भर्ती कराया। जबकि चालक डंपर छोड़ कर फरार हो गया।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी