जनवाणी संवाददाता |
शामली: साइबर सेल एवं थाना गढीपुख्ता पर संचालित साइबर सेवा केन्द्र की त्वरित कार्यवाही के चलते यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी कर ठगी गई 50,000 रुपये की धनराशि वापस कराई गई है।
गत 25 अगस्त को अजीत कुमार पुत्र कालूराम निवासी ग्राम गढीअब्दुल्ला खान के खाते से 50 हजार रुपये अज्ञात व्यक्ति के खाते में यूपीआइ के माध्यम से ट्रांसफर कर लेने पर थाना गढीपुख्ता साइबर सेवा केन्द्र पर शिकायती प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक के निर्देशन में साइबर सेवा केन्द्र थाना गढीपुख्ता एवं साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए फ्राड व्य़क्ति के बैंक अकाउंट को डेबिट फ्रीज कराते हुए पीडित की ठगी गई 50,000 रुपए वापस कराए गए।

