जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: ग्राम राजा के ताजपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नोमी मेले का आयोजन किया गया। मेले में मुख्य अतिथि किसान सेवा समिति संघ के चेयरमैन डा विनोद कुमार द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया।
डा विनोद ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिन्दू मुस्लिम भाई चारे के रूप में मिलजुलकर मनाए। क्षेत्र से आने वाली जनता का पूर्ण रूप सहयोग करें जिससे बाहरी जनता को किसी परेशानी का न करना पड़े।
मेला उद्घाटन में चेयरमैन डा विनोद कुमार के साथ डायरेक्टर सतीश कुमार, पप्पू त्यागी, हेमराज सिंह, जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
अधिक जानकारी हेतु पढ़ें दैनिक जनवाणी