Home नौकरी भारतीय स्टेट बैंक ने ​इन पदों पर निकाली भर्ती, आज ही करें आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक ने ​इन पदों पर निकाली भर्ती, आज ही करें आवेदन

0
भारतीय स्टेट बैंक ने ​इन पदों पर निकाली भर्ती, आज ही करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय स्टेट बैंक ने लिपिक संवर्ग में कंट्रोल रूम ऑपरेटर एवं आर्मोरर के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एसबीआई कंट्रोल रूम ऑपरेटर भर्ती 2023 के तहत कुल 107 रिक्तियां अधिसूचित की गयीं हैं, जिनमें 89 पद कंट्रोल रूम ऑपरेटर तथा 18 आर्मोरर के शामिल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस एसबीआई कंट्रोल रूम ऑपरेटर रिक्रूटमेंट 2023 के लिए भारतीय स्टेट बैंक की अधिकृत वेबसाइट www.sbi.co.in के माध्यम से 05 अक्टूबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

एसबीआई कंट्रोल रूम ऑपरेटर भर्ती 2023 के पात्रता मापदंड

शैक्षिक अर्हता

  • कंट्रोल रूम ऑपरेटर पोस्ट के लिए: अभ्यर्थी को न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए अथवा 10+2 कक्षा के समकक्ष सशस्त्र बल विशेष प्रमाणपत्र होना चाहिए।

  • आर्मोरर पोस्ट के लिए: अभ्यर्थी को को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण अथवा 10+2 के समकक्ष सशस्त्र बल विशेष प्रमाणपत्र होना चाहिए।

आयु सीमा (01 अगस्त 2023 को): अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 35/45/48 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता: अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इस भारतीय स्टेट बैंक कंट्रोल रूम ऑपरेटर भर्ती 2023 में उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

आवेदन शुल्क: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर सेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  • अब करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।

  • एसबीआई कंट्रोल रूम ऑपरेटर भर्ती 2023 पर क्लिक करें।

  • ऑनलाइन आवेदन पर जाएं।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

  • आगे के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।