Monday, June 1, 2026
- Advertisement -

G-20 शिखर सम्मेलन दैनिक जनवाणी LIVE खबर, मेहमानों का पहुंचना जारी

  • जो बाइडन का दिल्ली आगमन, रूसी विदेश मंत्री और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति भी पहुंचे

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर के नेताओं का भारत में आना शुरू हो गया है। सूत्रों का दावा है कि अफ्रीकन यूनियन को भी जी20 समूह में शामिल किया जा सकता है। हालांकि यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुझे नहीं लगता कि यह जी20 दो दिन में ही दुनिया की सारी समस्याओं को सुलझा लेगा, लेकिन मुझे लगता है कि इस दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। आइए देखते हैं दैनिक जनवाणी की पल पल की रिपोर्ट…

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली पहुंचे

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी दिल्ली पहुंच गए हैं। उनका विमान शाम करीब 6.50 पर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। यहां से वे सीधे प्रधानमंत्री आवास जाएंगे और पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के दिग्गज दिल्ली पहुंचे

जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी और शेख हसीना ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक की।

खालिस्तान मुद्दे पर भी बोले सुनक

प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि मोदी जी और मैं दोनों हमारे दोनों देशों के बीच एक व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते को संपन्न होते देखना चाहते हैं। व्यापार सौदों में हमेशा समय लगता है, उन्हें दोनों देशों के लिए काम करने की आवश्यकता होती है। हालांकि हमने काफी प्रगति की है, लेकिन अभी भी कड़ी मेहनत बाकी है।

खालिस्तान मुद्दे पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वास्तव में एक महत्वपूर्ण प्रश्न है और मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि यूके में किसी भी प्रकार का उग्रवाद या हिंसा स्वीकार्य नहीं है। इसीलिए हम विशेष रूप से ‘PKE’ खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

मुझे नहीं लगता कि यह सही है। हमारे सुरक्षा मंत्री हाल ही में भारत में अपने समकक्षों से बात कर रहे थे। हमारे पास खुफिया जानकारी और जानकारी साझा करने के लिए एक साथ कार्य करने वाले समूह हैं जिससे हम इस तरह के हिंसक उग्रवाद को जड़ से खत्म कर सकें। यह सही नहीं है और मैं इसे यूके में बर्दाश्त नहीं करूंगा।

भारत मंडपम के प्रदर्शनी क्षेत्र में लाइव संगीत का आयोजन

प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के प्रदर्शनी क्षेत्र में लाइव संगीत का आयोजन रखा गया है। संगीतकार हाफिज अहमद अल्वी ने कहा कि हमने यहां पूरे दिन शास्त्रीय संगीत बजाया है। इसके बाद सितार वादन, सरोद वादन और बांसूरी वादन भी होगा। यह आर्टिस्ट कुछ दिल्ली के हैं, कुछ उत्तराखंड के हैं और अन्य राज्यों से भी आए हैं। यह तीनों दिन चलेगा। यह हमारे लिए बहुत खास क्षण है।

भारत इसकी मेजबानी के लिए सही समय पर सही देश: सुनक

यूके के प्रथानमंत्री ऋषि सुनक ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि G20 भारत के लिए एक बड़ी सफलता रही है। भारत इसकी मेजबानी के लिए सही समय पर सही देश है। मुझे लगता है कि हमारे पास कुछ दिनों तक विचार-विमर्श और निर्णय लेने का बहुत अच्छा मौका होगा।

प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने की द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ ने दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की।

जी20 शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि जी20 शिखर सम्मेलन मानव-केंद्रित और समावेशी विकास में एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। भारत प्रगति के मानव-केंद्रित तरीके पर बहुत जोर देता है। वंचितों की सेवा के गांधीजी के मिशन का अनुकरण करना महत्वपूर्ण है। हम लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने और विश्व शांति सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से काम करेंगे।

जी 20 के मुख्य समन्वयक ने कही यह बात

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना की पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक पर विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि हमने बांग्लादेश को एक बहुत करीबी और मैत्रीपूर्ण पड़ोसी के रूप में आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना यहां हैं और प्रधानमंत्री के साथ प्रारंभिक बैठकों में शामिल होने वाली हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है।

जी 20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व वाला विकास हमारी अध्यक्षता की प्राथमिकता रही है। हम महसूस करते हैं कि जब महिलाओं की बात आती है तो एक नया प्रतिमान स्थापित करना बहुत महत्वपूर्ण है, न केवल कार्यबल में बल्कि संदर्भ में भी। मुझे लगता है कि हमने उस क्षेत्र में कुछ बहुत अच्छी प्रगति की है। हमने भी स्थापित किया है एक नया समूह जो महिला सशक्तीकरण समूह है। इसलिए कई अर्थों में मुझे लगता है कि महिला सशक्तिकरण और महिला विकास के मुद्दे हमारी अध्यक्षता की प्राथमिकताओं में बहुत ऊपर रहे हैं।

ओमान के प्रधानमंत्री दिल्ली पहुंचे

ओमान के प्रधानमंत्री और सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद G 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति दिल्ली पहुंचे

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री राव साहेब पाटिल दानवे ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरस जी20 सम्मेलन के लिए भारत पहुंच चुके हैं। साथ ही ओमान के प्रधानमंत्री सुल्तान हैताम बिन तारिक अल सैद भी भारत पहुंच चुके हैं।

रूसी विदेश मंत्री दिल्ली पहुंचे

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

हर्षवर्धन श्रृंग्ला ने कहा कि भारत को जी20 की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 को मिली थी और यह 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास रहेगी। इस दौरान हमने 220 से ज्यादा जी20 की बैठकें आयोजित की हैं, जो देश के 60 विभिन्न शहरों में आयोजित हुईं। हमने हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के कम से कम एक शहर में जी20 की बैठक आयोजित की गई। यह कॉ-ऑपरेटिव संघवाद का बेहतरीन उदाहरण है।

रात्रिभोज में दिखेगी भारतीयता की झलक

जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंग्ला ने 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्वारा दिए जा रहे रात्रिभोज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रात्रिभोज के दौरान बैकग्राउंड में जो संगीत बजेगा, भारत के सभी हिस्सों का प्रतिनिधित्व करेगा। साथ ही इसमें संगीत की परंपरा का भी ध्यान रखा जाएगा, फिर चाहे वो हिंदुस्तानी हो, कर्नाटक संगीत हो या फिर लोकगीत, भजन। 77 संगीतकारों द्वारा संगीत के हर पहलू का ध्यान रखा जाएगा। साथ ही कई दुर्लभ वाद्ययंत्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

जी20 सम्मेलन में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा। साथ में पत्नी भी भारत पहुंची।

दिल्ली पहुंचे ब्रिटिश पीएम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जी20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने उनका स्वागत किया।

मॉरीशस के पीएम से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मॉरीशस के पीएम प्रवींद कुमार जगन्नाथ से मुलाकात की।

यूनियन ऑफ कोमोरोस के राष्ट्रपति और अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली असोमनी, जी20 सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img