Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मैरिज ब्यूरो गैंग ने युवक से ठगे 85 हजार

  • फर्जी दुल्हन और उसकी मां हिरासत में
  • फर्जी शादी गैंग का सरगना फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र में शादी कराने के नाम पर युवकों को बहलाफुसलाकर जाल में फंसाने वाले एक गैंग का मामला प्रकाश में आया है। गैंग ने एक युवक को शादी के नाम पर अपने जाल में फंसाकर उसकी फर्जी शादी कराई और उससे 85 हजार ठग लिए। फर्जी दुल्हन की असलियत सामने आई तो युवक पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने फर्जी दुल्हन सहित एक महिला को हिरासत में लिया है।

हापुड़ के सिंघावली क्षेत्र गांव भरना निवासी तरुण की बहन की शादी अजय पेपला दरेशपुर निवासी से हुई थी। तरुण ने जीजा से कहा था कि शादी के लिए अच्छी लड़की हो तो बताना। तरुण के अनुसार जीजा ने बताया कि जैनपुर निवासी अरुण नाम के युवक ने एक लड़की बताई है। तुम लड़की को देखने आ जाना। तरुण 13 अगस्त में लड़की देखने टीपी नगर क्षेत्र भोला रोड पर पहुंचा। अरुण ने तरुण को फोन कर कहा कि तुम्हे मोहित गुर्जर नाम का बिचौलिया मिलेगा।

वह लड़की दिखा देगा। इस बीच मोहित गुर्जर और संजना नाम की एक लड़की और उसकी मां रेस्टोरेन्ट पर मिले। लड़की देखकर उन्होंने हां कर दी। उधर लड़की ने भी लड़के को पसन्द कर लिया। मोहित गुर्जर ने तरुण से कहा कि लड़की की मां पर बैंक का लोन है। उसे एक लाख रुपया शादी से पहले देना पड़ेगा। तरुण ने एडवांस के तौर पर मोहित गुर्जर को 35 हजार रुपया दे दिया।

लड़की की गोद रस्म के बाद शादी की 27 अगस्त तारीख तय कर दी। मोहित गुर्जर ने ही रिठानी के पास 15 हजार रुपये में एक होटल बुक कराया। तरुण और उसके परिवार के लोग होटल पहुंचे। लड़की पक्ष से उसकी मां और लड़की संजना और एक बहन व मोहित गुर्जर भाई बनकर होटल में पहुंचे। होटल में औपचारिकता के नाम पर तरुण की शादी संजना के साथ हो गई। फर्जी दुल्हन संजना एक दिन तरुण के घर रही।

14 9

अगले दिन लड़की संजना की मां और मोहित गुर्जर ने तरुण को फोन कर कहा कि वे लड़की को लेने आ रहे हैं। लेकिन तरुण खुद फर्जी दुल्हन संजना को लेकर उसके घर पहुंचा। लड़की की मां ने कहा कि हम तीन दिन बाद इसे तुम्हारे साथ भेज देंगे। जब तीन दिन बाद तरुण अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा तो लड़की की मां ने कहा कि संजना बहन के यहां गई है। कई दिन बीतने के बाद तरुण को लड़की की मां यही बहकाते रहे कि लड़की अपनी बहन के यहां है।

तरुण ने कई चक्कर ससुराल के काटे। लेकिन अंत में लड़की की मां ने मना कर दिया कि लड़की ने जाने से मना कर दिया है। शुक्रवार सुबह तरुण को फर्जी दुल्हन हापुड़ अड्डे पर अकेली घूमती दिखी तो वह उसे पकड़कर थाना टीपी नगर ले आया और पुलिस को पूरी घटना बताई।

तरुण ने पुलिस को बताया कि उसे जानकारी हुई कि ये लोग पहले भी दो तीन युवकों से लाखों रुपया ठग चुके हैं। पुलिस ने फर्जी दुल्हन और उसकी मां को थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उधर फर्जी शादी रचाने के गैंग का सरगना मोहित गुर्जर ने अपना मोबाइल स्विच आॅफ कर लिया। पुलिस मामल की जांच पड़ताल में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img