Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

नोएडा लिफ्ट हादसे में अजराड़ा के चार श्रमिकों की मौत

  • पांच गंभीर रूप से घायल अजराड़ा के बताए जा रहे चार श्रमिक
  • गांव और पीड़ित परिवारों में हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

मुंडाली: नोएडा के सेक्टर-39 स्थित आम्रपाली प्रोजेक्ट की लिफ्ट टूटने से बड़ा हादसा होने की बात सामने आई है। मुंडाली के अजराड़ा निवासी चार वेल्डर्स समेत नौ लोग हादसे की जद में आना बताए गए हैं। इनमें चार युवकों की मौत और पांच के गंभीर घायल होने की सूचना से वेल्डर्स के परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। परिजन नोएडा पहुंच गए हैं। खबर लिखे जाने तक मृतकों व घायलों के नाम पते पुष्ट नही हो पाए थे।

मुंडाली के अजराड़ा निवासी कैफ (17) पुत्र नन्नू, अरबाज (18) पुत्र हसरत गांव के ही दो अन्य वेल्डर्स के साथ नोएडा एक मूर्ति सेक्टर-39 में निमार्णाधीन आम्रपाली प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह चारों वेल्डर बिहार निवासी पांच श्रमिकों के साथ बिल्डिंग की लिफ्ट से नीचे उतरने लगे इसी बीच लिफ्ट कंट्रोलर टूटा और लिफ्ट धड़ाम से नीचे गिर गई। लिफ्ट गिरने की भयंकर आवाज के साथ मची चीत्कार पर बिल्डिंग में काम कर रहे कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल ले गए।

जहां चिकित्सकों ने कुछ युवकों मृत घोषित कर दिया। जबकि कई गंभीर घायल बताए गए हैं। बिल्डिंग में कार्यरत श्रमिकों ने हादसे की सूचना सोशल मीडिया पर डाल दी। जिसमें वेल्डर्स के नाम पते भी लिख दिए। बताया गया कि शाम करीब चार बजे कैफ के भाई साहिल को वाट्सऐप ग्रुप से हादसे का पता चला। जिसके बाद कैफ, अरबाज और अन्य वेल्डर्स के परिजन तुरंत नोएडा के लिए रवाना हो गए। हादसे में चार युवकों की मौत और पांच के गंभीर घायल होने की सूचना है।

16 17

खबर लिखे जाने तक घायल व मृतकों के नाम पते की पुष्टि नही हो पाई थी। दर्दनाक हादसे की जद में लाडलों के आने की सूचना से पीड़ित परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में दुख के साथ कई तरह की चर्चा है। कैफ के भाई साहिल ने बताया कि अजराड़ा के चारों वेल्डर्स करीब दो महीने पूर्व बकरीद का त्यौहार कर घर से गए थे।

नहीं थम रहे मां व बहनों के आंसू

हादसे की सूचना के बाद से कैफ की मां कैसर, बहन मुस्कान के आंसू नहीं थम रहे हैं। वह अल्लाह से बच्चों की सलामती की दुआ कर रही हैं।

सरधना में बुखार से मासूम की मौत, दहशत

सरधना: नगर में बुखार पैर पसारने लगा है। गुरुवार की रात बुखार के चलते एक मासूम की मौत हो गई। कई दिन से बुखार से तप रही बच्ची ने मेडिकल में देर रात दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। वहीं बस्ती में बुखार के कारण मौत होने से लोगों में दहशत का माहौल है।

पिछले कुछ दिनों से बुखार लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। कोई घर बच रहा होगा जिसमें लोग बुखार से नहीं तप रहे हैं। अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। बुखार लोगों की जान ले रहा है। लाल कुआं मोहल्ला निवासी नौ वर्षीय लायबा पुत्री वाजिद को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। पहले परिजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। मगर हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।

यहां भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ। गुुरुवार देर रात उपचार के बाद मासूम की मौत हो गई। बच्ची की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। वहीं, बस्ती में बुखार से मासूम की मौत के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. संदीप गौतम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img