Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

मेरठ में फ्लाईओवर, दिल्ली में मेट्रो ब्रिज के ऊपर दौड़ेगी रैपिड

  • न्यू अशोक नगर से अब सीधे मेरठ का रूख कर सकेंगे यात्री
  • इंजीनियरिंग के लिहाज से बड़ी उपलब्धि, मेट्रो के ऊपर वायाडक्ट भी तैयार

जनवाणी संवादाता |

मेरठ: देश की प्रथम रैपिडएक्स ट्रेन अपने संचालन से पूर्व ही कई मील के पत्थर पार करती जा रही है। बेहद आधुनिक तकनीक पर संचालित होने वाली रैपिडएक्स ट्रेन ने शुक्रवार को एक और उपलब्धि हासिल कर ली। रैपिड जहां मेरठ शहर व दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के ऊपर से दौड़ेगी वहीं दिल्ली में मेट्रो एलाइनमेंट के ऊपर से गुजरेगी।

रैपिड अधिकारियों के अनुसार दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन के ऊपर से आरआरटीएस कॉरिडोर का वायाडक्ट सफलतापूर्वक तैयार कर लिया गया है। आरआरटीएस कॉरिडोर का यह वायाडक्ट न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास लगभग 20 मीटर की ऊंचाई पर दिल्ली मेट्रो के कॉरिडोर को पार कर रहा है।

मेरठ में भी दिल्ली रोड स्थित फ्लाई ओवर तथा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भी ऊपर की ओर वायाडक्ट निकाला गया है। यानि कि यहां भी नीचे ट्रैफिक चलेगा और फिर उसके ऊपर फ्लाई ओवर पर ट्रैफिक होगा तथा उसके ऊपर रैपिड का ट्रैक होगा जिस पर रैपिड दौड़ेगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन की ओर बढ़ते हुए कॉरिडोर का एलिवेटेड अलाइनमेंट दिल्ली मेट्रो के वायाडक्ट को क्रॉस करता है।

24 12

यह वायाडक्ट ब्लू लाइन मेट्रो की सेवाएं प्रदान करता है। इससे रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। ऐसे में बिना सेवा बाधित किए इसके ऊपर से निर्माण करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। रैपिडएक्स अधिकारियों के अनुसार न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री नोएडा जाते हैं। मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन के माध्यम से अब ये यात्री न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पहुंचकर सीधे रैपिड रेल पकड़ मेरठ या फिर दिल्ली की ओर जा सकते हैं।

एनसीआरटीसी अधिकारियों के अनुसार न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन को न्यू अशोक नगर के मेट्रे स्टेशन से कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए लगभग 90 मीटर लम्बा और 6 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा जो मेट्रो के कॉनकोर्स लेवल पर जाकर कनेक्ट होगा। इस फुटओवर ब्रिज की ऊंचाई जमीन से 8 मीटर होगी। इसके तैयार होने से रैपिडएक्स और मेट्रो के यात्री स्टेशन से बाहर निकले बिना ही दूसरे स्टेशन में प्रवेश कर सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img