Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

पेट के निचले हिस्से के दर्द की परेशानी

Sehat 1


पेट के निचले हिस्से का दर्द महिलाओं को पीरियड्स के दौरान या लंबे समय तक बैठे रहने के कारण अक्सर होता है। पेट के निचले हिस्से के दर्द को मेडिकल भाषा में पीसीएस कहते हैं। इसका अर्थ है पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम। इस दर्द से परेशान हर तीन में से एक महिला होती है। जागरूक रहकर व समय पर डाक्टरी जांच करवाकर और इलाज द्वारा हम इस दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। पीसीएस जांघों, नितंब या योनि क्षेत्र की वैरिकोस वेन्स से संबंधित होता है। इस बीमारी मे नसें सामान्य से अधिक खिंच जाती हैं और इस कारण दर्द होता है। पेल्विक कंजेशन सिंड्रोम कम उम्र की महिलाओं में अधिक देखा गया है।

इस बीमारी से पीड़ित महिला को पेट के निचले हिस्से में काफी दर्द होता है। खड़े होने पर यह दर्द और बढ़ जाता है। अगर दर्द से परेशान महिला कुछ समय के लिए लेट कर आराम करें तो दर्द में राहत मिलती है। जो महिलाएं मां बन चुकी हैं और उनकी उर्म्र ज्यादा नहीं है उन्हें पीसीएस समस्या ज्यादा होती है। अक्सर उस उम्र की महिलाएं इस दर्द को नजरअंदाज करती रहती हैं जिससे समस्या और बढ़ जाती है।

कारण

शारीरिक रचना या हार्मोंस के स्तर में किसी प्रकार की गडगड़ी के कारण पीसीएस की समस्या हो सकती है। यह अधिकतर 20 से 45 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को परेशान करती है। गर्भावस्था के दौरान आए हार्मोन संबंधी बदलाव के कारण होती है। इसमें महिला का वजन बढ़ जाता है और इसका प्रभाव पेल्विक क्षेत्र पर पड़ता है। इससे नसों पर प्रभाव बढ़ता जिससे नसों की दीवार सामान्य से कमजोर हो जाती है। जिससे पेडू का दर्द बढ़ जाता है। पीसीएस का दर्द पेडू के हिस्से पर दोनों नितंबों के बीच होता है।

लक्षण

पेट के निचले भाग में दर्द होना। अधिक देर तक खड़े रहने या बैठने से दर्द का बढ़ना, पेट के निचले हिस्से में मरोड़ अनुभव होना, पेल्विक क्षेत्र में दबाव या भारीपन महसूस होना, शारीरिक संबंध बनाते समय दर्द होना, मल और पेशाब त्यागते समय दर्द होना, व्यायाम करते समय या लंबी सैर करते समय दर्द होना।

कैसे पाएं काबू

पीसीएस का दर्द कंट्रोल करने के लिए एक छोटी सी सर्जरी की कई बार डाक्टर सलाह देते हैं। वैसे लाइफ स्टाइल में बदलाव लाकर भी दर्द पर काबू पाया जा सकता है।

आहार

खुराक में रेशेदार खाद्य पदार्थ का सेवन अधिक करें। डाइट में साबुत दालें, अनाज, बींस, रेशेदार फलों का सेवन,खीरा,टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियों का पर्याप्त सेवन करें। पानी अधिक से अधिक पिएं। हर्बल टी का सेवन दिन में एक बार करें। चाय,काफी, कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन कम कर दें।

सुनीता गाबा


janwani address 1

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE रिजल्ट विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से की बातचीत, सरकार पर उठाए सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...
spot_imgspot_img