Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: रविवार दिन निकलते ही मेरठ मवाना मार्ग पर रिलायंस पंप के समीप सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएससी भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया और घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार अमरोहा जनपद के कटाई गांव निवासी दिलशाद पुत्र अब्दुल सलाम अपने साथी शौकत अली पुत्र सिकंदर व एक अन्य अज्ञात के साथ कार से मवाना से वापस जा रहा था। उक्त लोग जब मेरठ मवाना मार्ग स्थित रिलायंस पंप के समीप पहुंचे तो मेरठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

मौके पर पहुंची थाना पुलिस

जिसमें कार सवार शौकत अली पुत्र सिकंदर व अज्ञात की मौत हो गई जबकि दिलशाद पुत्र अब्दुल सलाम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस में मृतकों का पंचनामा घर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल को उपचार के लिए सीएससी भर्ती कराया। जहां घायल की हालत चिंताजनक होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img