जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शनिवार को राजधानी दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ऑनलाइन गेमिंग पर बयान दिया है। इस दौरान आतिशी ने बताया कि आज जीएसटी परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि, ऑनलाइन गेमिंग वह क्षेत्र है जहां 50,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं। स्टार्टअप क्षेत्र में ऑनलाइन गेमिंग को एक उभरता हुआ क्षेत्र माना जाता है, लेकिन जीएसटी परिषद ने हाल ही में एक निर्णय लिया और ऑनलाइन गेमिंग पर 28% जीएसटी लगा दिया। इस उद्योग पर भारी असर पड़ेगा।
आगे मंत्री आतिशी ने कहा चोरी के नोटिस भेजने का भी फैसला
आगे मंत्री आतिशी ने कहा जीएसटी परिषद ने इस क्षेत्र की कंपनियों को पिछले छह वर्षों में 1.5 लाख करोड़ रुपये के कर चोरी के नोटिस भेजने का भी फैसला किया है। ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को दिए गए कर नोटिस को वापस लेने की मांग की जाएगी।
https://x.com/ANI/status/1710503761012256954?s=20
अतिशी ने कहा आज जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक
अतिशी आगे बोलीं, आज जीएसटी काउंसिल की 52वीं बैठक है। दिल्ली सरकार के विरोध के बावजूद ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर 28% टैक्स लगा दिया गया। इस टैक्स के लागू होने से पहले ही जीएसटी काउंसिल ने पिछले छह साल के टैक्स चोरी के नोटिस भेज दिए।
https://x.com/ANI/status/1710505890636591454?s=20
आज की बैठक में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को 1.5 लाख करोड़ रुपये। मैं इस मुद्दे को उठाने जा रही हूं और जीएसटी परिषद से यह सुनिश्चित करने के लिए कहूंगी कि ये नोटिस वापस ले लिए जाएं।

