Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नानू में दलित युवक की सिर कूचकर हत्या

  • तीन दिन से गायब चल रहा था युवक, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: क्षेत्र के नानू गांव में एक दलित युवक की सिर चुलकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक तीन दिन से लापता चल रहा था। शनिवार की रात ईख के खेत में युवक का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

04 21

कोतवाली क्षेत्र के नानू गांव निवासी सेटी पुत्र ईश्वर तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया था। परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। तभी से परिजन युवक की तलाश में लगे हुए थे। शनिवार को भी तलाश जारी थी। देर शाम बिजलीघर के निकट तलाशी के दौरान ईख के खेत में सेटी का शव पड़ा हुआ मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। यानी युवक के सिर पर प्रहार करके हत्या की गई थी।

05 21

शव देकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टि युवक की हत्या का मामला सामने आ रहा है। हालांकि हत्या के कारणों का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि शव पीएम को भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पूरा चेहरा पड़ रहा था नीला

ईख के खेत में मिले सेटी के शव पर कोई खास निशान नहीं थे। पूरा शरीर ठीक नजर आ रहा था। मगर उसका पूरा चेहरा नीला पड़ रहा था। आंख में चोट लगी हुई थी। इसके अलावा सिर में भी चोट का निशाना देखा गया है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img