Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

श्याम संकीर्तन में सुरीले भजनों पर झूमे श्रद्धालु

  • श्री मंदिर हनुमानधाम पर हुआ भव्य आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: बाबा बंशी वाले की प्रेरणा से श्री खाटू श्याम मानव सेवा चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा श्री श्याम बाबा जन्मोत्सव का श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें जिनमें स्थानीय एवं बाहर से आए भजन गायकों ने श्याम बाबा के भजनों पर देर रात तक सबको झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कोलकाता के फूलों से बाबा भव्य का श्रृंगार रहा।

बुधवार की रात श्री मंदिर हनुमनटीला हनुमान धाम के पावन परिसर में बाबा बंशी वाले की प्रेरणा से श्री खाटू श्याम मानवे सेवा चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा श्री श्याम बाबा जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुख चैन वालिया रहे। इस दौरान बाबा खाटू श्याम का कोलकाता के फूलों से भव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग प्रसाद लगाए गए।

46 12

भजन संध्या के दौरान बाहर से आए भजन गायक सचिन नामदेव, मुजफ्फरनगर से आई मीनू शर्मा, शामली से निशांत भागवत पाठक ने बाबा श्याम के सुरीले भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन वासु भंवरा ने किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक घनश्याम पारचा, संजीव निर्वाल, अध्यक्ष मुकुल नामदेव, विजय सिंह बिष्ट, अंशुल संगल, सुशील कपिला, विजय कश्यप, पारस भारद्वाज, बादल गौतम आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img