Tuesday, June 16, 2026
- Advertisement -

पुलिस मुठभेड़ में गो तस्कर को लगी गोली, घायल

  • दो आरोपी फरार, कंकरखेड़ा और पल्लवरम पुलिस ने की संयुक्त रूप से करवाई

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मंगलवार देर रात पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जंगल में कंबिंग की। मगर बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने घायल बदमाश को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि मंगलवार रात में सूचना मिली कि तीन गो तस्कर किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। सीओ दौराला के नेतृत्व में कंकरखेड़ा व पल्लवपुरम पुलिस ने संयुक्त रूप से सरधना रोड पर बदमाशों की तलाश में चेकिंग शुरू कर दी। सरधना की तरफ से आ रहे एक छोटे हाथी को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक ने छोटा हाथी को जिंझोखर गांव की जंगलों की तरफ मोड़ दिया।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायर कर दिए। बदमाशों की गोली से सिपाही बाल-बाल बच गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दो बदमाश मौके से भाग गए। घायल बदमाश की पहचान परवेज पुत्र इज्जत अली निवासी घंटाघर वाली गली फिरोज नगर थाना लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। पुलिस को मौके से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, एक दाव, एक छुरी, एक छोटा हाथी व एक दरांती बरामद हुई।

पुलिस ने फरार दोनों गो तस्करों की तलाश में जंगल में अभियान चलाया, लेकिन गो तस्करों का पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार गो तस्कर ने दो दिन पूर्व डाबका गांव में गोवंश के अवशेषों को फेंका था। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर गो तस्करों की तलाश में जुटी हुई थी। सीओ दौराला का कहना है कि गो तस्कर पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है। फरार गो तस्करों की तलाश के लिए एक टीम को लगा दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: समय से पहले सफेद बालों से छुटकारा, अपनाएँ योगासन का सहारा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 (21...

Gold-Silver: लगातार तेजी पर ब्रेक, सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लगातार दो सत्रों की तेजी...

UP News: गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट में लगी आग, घंटों बाद पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के...
spot_imgspot_img