Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

ICC World Cup 2023: नीदरलैंड ने बांग्लादेश को हराया, 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नीदरलैंड ने 87 रन से मैच को जीतकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। विश्व कप में किसी आईसीसी की एसोसिएट सदस्य की पूर्णकालिक सदस्य पर सबसे बड़ी जीत है। नीदरलैंड ने इस मामले में आयरलैंड के रिकॉर्ड तोड़ दिया। आयरलैंड ने 2007 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 74 रन से जीत हासिल की थी। 1996 में केन्या ने वेस्टइंडीज को 73 और बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 62 रन से हराया था।

बता दें कि नीदरलैंड ने विश्व कप के 28वें मैच में बांग्लादेश को हराकर बड़ी जीत हासिल की। उसने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेशी टीम को 87 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने दो अंक हासिल कर लिए। अब छह मैचों में उसके चार अंक हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के छह मैच में सिर्फ दो अंक हैं और वह विश्व कप से बाहर होने के कगार पर है। नीदरलैंड की इस विश्व कप में यह दूसरी जीत है। उसने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img