Monday, May 18, 2026
- Advertisement -

भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय के निकट जलभराव की समस्या बनी नासूर

  • बागपत रोड पर मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से परेशान शहरवासी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: क्रांतिधरा पर नगर निगम की ट्रिपल इंजन सरकार लोगों की जन समस्याओं का किस तरह से समाधान करा रही है। उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बागपत बाइपास रोड स्थित हरमन सिटी भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय चंद कदम की दूरी पर माइनर की पटरी पर कूडे के ढेर पडे हैं। जिसमें अधिकतर आग लगी रहती है और धुआं उठता रहता है, इस समस्या से जहां एक तरफ स्थानीय लोग परेशान हैं

तो वहीं मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीर भी परेशान होती है। दूसरी बड़ी समस्या से वर्षों से नासूर बनी है, वह मुख्य मार्ग पर जलभराव की है। जिसमें बरसात के दौरान यहां पर हालात बद से बदतर हो जाते हैं और दूषित पानी का जलभराव बना रहता है। यह हालात तो तब हैं, जब इस मार्ग से होकर भाजपा पार्टी के बड़े-बडेÞ नेता एवं मंत्री क्षेत्रीय कार्यालय में आने के लिए इसी मार्ग से जलभराव के बीच से गुजरते हैं।

30 2

महापौर भाजपा के होने के साथ 90 वार्डों में से 40 से अधिक वार्डों में पार्षद बने हैं। भाजपा के राष्टÑीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर भी शहर से ही हैं। इसके बावजूद शहर की इस तरह की नासूर बनी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

वीसी, नगरायुक्त का दौरा भी नहीं दिला सका निजात

बागपत बाइपास रोड पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय के निकट जिस जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। उस जगह का निकाय चुनाव से पूर्व करीब छह माह पूर्व मेरठ विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय व नगर निगम के नगरायुक्त डा. अमितपाल शर्मा भी दौरा कर चुके हैं। दोनो ही अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर इस समस्या के समाधान का आश्वासन लोगों को दिया था,

लेकिन दौरा करने के बाद शायद वह इस समस्या का समाधान कराना ही भूल गए हैं।  इसी बीच निकाय चुनाव के दौरान भी शहर की जनता द्वारा मेयर पद के प्रत्याशियों से इस जलभराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की थी, लेकिन वह समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। अधिकारियों के द्वारा इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। दोनों ही विभागों के अधिकारियों के द्वारा नासूर बनी इस समस्या से आंखें मूंद ली है।

कैंट विधायक ने लिया मामले में संज्ञान

जलभराव की समस्या को लेकर कैंट विधायक अमित अग्रवाल भी संज्ञान ले चुके हैं। उनके द्वारा भी नगर निगम एवं मेडा के अधिकारियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए गए। कई बार जलभराव के फोटो भी उनके द्वारा अधिकारियों के पास भिजवाए गए उसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। उधर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img