Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

धनतेरस आज, शहर के बाजार हुए गुलजार

  • पूजन के लिए बर्तनों की खरीद को दुकानों पर उमड़ी ग्राहकों की भीड़ से खिले दुकानदारों के चेहरे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: धनतेरस और दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। गुरुवार को भी लोगों ने जमकर खरीदारी की और आज धनतेरस के मौके पर और अधिक भीड़ उमड़ने कि संभावना है। खरीदारी को लेकर जनवाणी ने बर्तन कि दुकान विजय शॉपिंग सेन्टर से बातचीत कि तो उन्होंने बताया कि उनकी दुकान पर 12 महीने ही अच्छी खरीदारी चलती है, लेकिन दिवाली सीजन पर उनके चहरे खिल उठते हैं।

इस बार ग्राहक प्लेट, कटोरी, चम्मच जैसी चीजों कि अधिक मांग कर रहे है और बाकी लोगों कि जरूरतों पर निर्भर करता है। इसके साथ लोगों का रुझान इलेक्ट्रॉनिक चीजों कि तरफ अधिक देखने को मिला बातचीत के दौरान भसीन ब्रदर्स के दुकानदार गौरव भसीन ने बताया कि दिवाली सीजन को लेकर पहले ही लोगों कि भीड़ दुकान पर बनी हुई है। वाशिंग मशीन, फ्रीज, मिक्सर, जूसर, आरओ आदि सभी सामानों की खरीदारी जमकर हो रही है,

06 10

लेकिन सबसे ज्यादा मांग और खरीदारी एलसीडी की है। दिवाली के चलते कंपनी की तरफ से तो कोई आॅफर नहीं मिलता, लेकिन वह अपनी तरफ से ग्राहक को सामानों के साथ गिफ्ट भी देते हैं और एमआरपी पर 20 से 30 प्रतिशत की छूट भी दी जाती है। सोने चांदी की खरीदारी की बात करें तो अभिषेक ज्वेलर्स ने बताया कि दिवाली के चलते लोग चांदी सोने के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति की अधिक खरीदारी कर रहे हैं और इस मौके पर ग्राहकों को छूट भी दी जाती है।

खरीदारी का महत्व

धनतेरस के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन खरदना कुबेर यंत्र के बराबर होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस दिन साबुत धनिया घर लाने की परंपरा भी है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। धनतेरस के दिन घर और बाहर 13 दीपक जलाने से बीमारियों को दूर किया जाता है। कहा जाता है की धनतेरस पर खरीदारी करने वाले के घर सुख समृद्धि आती है।

क्या खरीदें और क्या न ?

धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा झाडू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाडू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। वहीं, अगर बात क्या चीजे ना खरीदने की करें तो आज के दिन लोहे से बनी वस्तुएं घर लाना शुभ नहीं माना जाता है। यदि आप धनतेरस के दिन लोहे से बनी कोई भी वस्तु घर लाते हैं तो घर में दुर्भाग्य का प्रवेश हो जाता है।

07 10

और मान्यता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने भी नही खरीदने चाहिए और साथ ही धनतेरस के दिन घर में कोई भी प्लास्टिक की चीज लाने से धन के स्थायित्व और बरकत में कमी आ सकती है, इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं भी नहीं खरीदनी चाहिए। धनतेरस के शुभ अवसर पर शीशे या कांच की बनी चीजें भी बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए।

धनतेरस से दिवाली तक खुलेंगे सभी बाजार

श्रम विभाग उत्तर प्रदेश के शासन आदेश के अनुपालन में दीपावली पर होने वाली खरीद फरोख्त को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार शनिवार और रविवार यानी धनतेरस से दीपावली तक तीन दिन साप्ताहिक बंदी में छूट दी गई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में पड़ने वाले साप्ताहिक अवकाश के दिनों में बंदी से छूट रहेगी। इस दौरान साप्ताहिक अवकाश के स्थान पर गुरुवार 23 नवंबर को अतिरिक्त साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किया गया है।

आदेश में बताया गया है कि मेरठ महानगर और छावनी परिषद, नगर पालिका सरधना, नगर पंचायत किठौर, नगर पंचायत फलावदा, नगर पंचायत हस्तिनापुर, नगर पंचायत खरखौदा, नगर पंचायत लावड़, नगर पंचायत परीक्षितगढ़ समेत उन सभी इलाकों में साप्ताहिक बंदी में छूट प्रदान की गई है, जहां शुक्रवार शनिवार और रविवार के दिनों में साप्ताहिक बंदी के दिन निर्धारित है। आदेश में यह भी कहा गया है कि इन तीन दिनों में पढ़ने वाले साप्ताहिक बंदी के अवकाश को 23 नवंबर गुरुवार के दिन अतिरिक्त साप्ताहिक बंदी रहेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img