- कुत्ते ने मासूम को बुरी तरह से किया घायल, परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती
जनवाणी संवाददाता |
सरधना: गुरुवार को सरधना के अटेरना गांव में पागल कुत्ते ने एक मासूम पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने बालक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। मासूम का पूरा कान काट दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर मासूम की जान बचाई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से बालक को मेरठ रेफर कर दिया गया। इसके बाद उपचार के लिए बच्चे को दिल्ली भेजा गया।

कोतवाली क्षेत्र के अटेरना गांव में पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। कुत्ता लोगों पर हमला कर रहा है। मासूम कुत्ते का अधिक शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को अधिवक्त ठाकुर प्रताप सिंह का बेटा ऋतिक उर्फ राघव अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी पागल कुत्ते ने मासूम पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बालक को कई जगह काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। यहां तक की मासूम का कान काट लिया। चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया।
परिजन आनन फानन में बालक को उपचार के लिए सरधना सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी बात नहीं बनी तो बालक को दिल्ली के लिए रेफर किया गया। वहीं पागल कुत्ते के लगातार हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

