- संगठन के जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: राष्टीय सैनी युवा संगठन की ओर से जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किए गए। साथ ही पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जरूरतमंदों की समय-समय पर सेवा की जाएगी।
राष्ट्रीय सैनी युवा संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को कुष्ठ आश्रम पहुंच कर जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया। साथ ही पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जरूरतमंदों की समय-समय पर सेवा की जाएगी। संगठन के जिला उपाध्यक्ष संदीप सैनी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है।
सर्व समाज की सेवा करते रहना चाहिए। इससे समाज में एक समानता बनी रहती है। इस अवसर पर 50 कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर डा. हरीश सैनी, नितिन सैनी, जबर सैनी, रोहित, कपिल, जीत सैनी, अरविंद सोनू, राजकुमार सैनी, मनीष सैनी, शिवा सैनी, अनिल सैनी, कमल सैनी मौजूद रहे।

