- भाकियू के जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत ने किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम सदर को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: राष्ट्रीय नेतृव्य के निर्देशानुसार भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृव्य में बडी़ संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। जोरदार प्रदर्शन करते हुए किसानों की मांगों से संबधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन कर किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि आज देश का किसान अपने हितों की रक्षा के लिए देश भर में आन्दोलन के लिए बाध्य है लेकिन सरकार किसानों की एक सुनने को तैयार नहीं हैं।
उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर बताया कि समर्थन मूल्य की लिखित में गारंटी ली जाए, जो भी किसान की फसल को समर्थन मूल्य से कम खरीदता है उसके ऊपर मुकदमा और जेल भेजने का प्रावधान लागू किया जाए, किसानों को उनकी फसलों का दाम 15 दिन के अंदर कराने का प्रावधान किया जाए, गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज सहित व चालू पिराई सत्र में गन्ने का भाव 500 रू कुंतल कराया जाए, सभी धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद समर्थन मूल्य पर करायी जाए, किसानों को 24 घंटे मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाए, किसानों पर बैंकों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए आदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले जिले में बहुत बड़ा आन्दोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस दौराल महासचिव चौधरी पदम सिंह, मंडल महासचिव अंबरीष चौधरी, प्रदेश महासचिव सतबीर सिंह,मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, जिला प्रभारी शीशपाल सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय पहलवान, जिला महासचिव अजयपाल सिंह, मौ.देवमल ब्लाक अध्यक्ष कामेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष इसतकार अहमद, जलीलपुर ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, गजराज सिंह, नौबहार सिंह, जोगेंद्र सिंह, अरूण कुमार, विनीत कुमार, बिट्टु, घनश्याम सिंह, जितेंद्र सिंह, सरदार जरनैल सिंह, सरदार दलजीत सिह, हितेश कुमार, विपिन चौधरी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

