- राजा भारतेंद्र सिंह ने वर्धमान, एमडी डिग्री कॉलेज, माडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों को किया दौरा
जनवाणी ब्यूरो।
बिजनौर: बरेली-मुरादाबाद एमएलसी प्रत्याशी डा. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह ने वर्धमान कॉलेज समेत कई कॉलेजों का दौरा किया। उन्होने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने आह्वान किया। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह शनिवार को वर्धमान कॉलेज, माडर्न ऐरा स्कूल, विवेक कॉलेज, एमडी पब्लिक स्कूल, एमडी डिग्री कॉलेज का दौरा किया।
उन्होने बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव के भाजपा प्रत्याशी डा.हरि सिंह ढिल्लों को विजयी बनाने की अपील की। उन्होने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। भाजपा ने ही राम मंदिर व कश्मीर जैसे मुद्दों को समाप्त कराया है।

सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट दें। वहीं वर्धमान कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मिशन शक्ति अभियान के विषय में छात्राओं को जानकारी दी गई। उन्होने कहा कि योगी सरकार की यह एक महत्वपूर्ण योजना है। योगी जी नारी सुरक्षा को लेकर सख्त है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष डा.अजय कुमार राणा, डा.राजीव विश्नोई, चीफ प्रोक्टर डा.प्रीति खन्ना, डा.चारूदत्त आर्य, कार्यवाहक प्राचार्य डा.एनके जैन, डा.तेजपाल वर्मा, डा.सुनील अग्रवाल, डा.दिव्या जैन, डा.पंकज भटनागर, डा. शशि प्रभा, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, मिथुन पंवार, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, नरेंद्र पहलवान, अनुचित मोर्चा के जिलामंत्री दुष्यंत सिंह, संदीप शर्मा मौजूद रहे।

