जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में आयोजित सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी संजय कुमार को जिताने की रणनीति बनाई गई।पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में शनिवार को नगर स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। पूर्व गन्ना राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश के नेतृत्व में संपन्न हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी संजय कुमार उर्फ गुरु जी को जिताने की अपील की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
समाजवादी पार्टी ही प्रदेशवासियो को उनका हक दिला सकती है । उन्होंने कहा कि ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं की पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की जिम्मेदारी बन जाती है। पूर्व राज्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी नाराजगी भुलाकर एकजुट होकर चुनाव में जुट जाने तथा पार्टी प्रत्याशी संजय कुमार को भारी मतों से जीता कर भेजने की अपील की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए जागरूक करने तथा मतदान के दिन पोलिंग बूथों तक भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को राशिद हुसैन, आमिर सिद्दीकी, शमीम शेख, अशोक प्रधान, ओमपाल सिंह, सुरेश शर्मा, रूपराज चौहान, मोमिन खान, हरेंद्र सिंह, समर पाल सिंह, करण सिंह, आदित्य वीर सिंह, डॉक्टर लाखन सिंह पाल, हरेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया ।

