- पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया
जनवाणी संवाददाता |
मंडावली: मंडावली में हाईवे रोड के किनारे पर स्थित रजाई भरने की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई जिससे दुकान में रखी रजाई व रुई और छप्पर जल गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
शनिवार को मंडावली में जूनियर हाई स्कूल के पास मंडावली निवासी फुरकान अहमद रजाई भरने की दुकान करता है ,शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे अचानक उसकी दुकान में इंजन से निकली चिंगारी से आग लग गई ।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आग लगने से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर मंडावली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया ।फुरकान ने बताया कि मंडावली पुलिस ने आग बुझाने में काफी मदद की है जिसकी वजह से उसका काफी सामान जलने से बच गया। आग बुझाने में पुलिस के द्वारा की गई मदद की क्षेत्र के लोगों ने काफी प्रशंसा की है।

