Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

पुलिस की मिलीभगत से चल रहा अवैध मिट्टी खनन

  • रामराज पुलिस की सरपरस्ती में हो रहा खुलेआम अवैध मिट्टी खनन का महाखेल
  • मिट्टी खनन का कारोबार खनन माफिया बेखौफ प्रशासन मौन

जनवाणी संवाददाता |

बहसूमा: थाना क्षेत्र में पुलिस की मिलीभगत से मिट्टी खनन का अवैध कार्य जोरों पर है। खनन माफिया धरती का सीना चीर रहे हैं। जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने को लेकर जिम्मेदार खनन माफियाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। सूचना के बाद भी स्थानीय प्रशासन मौन बैठा हुआ है। लोगों का आरोप है कि खनन माफिया पुलिस को मोटी रकम देकर यह अवैध धंधा कर रहे हैं।

रातभर में ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी खनन कर राजस्व विभाग को चूना लगाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस की नाक के नीचे चल रहे इस अवैध खनन पर खनन अधिकारियों से लेकर स्थानीय पुलिस तक ने आंखें बंद कर रखी हैं। जबकि यह खनन माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं

कि थाना के बगल से ही चौकी मार्ग पर देर रात्रि को मिट्टी भरे हुए ट्रैक्टर तेज रफ्तार सरपट भरते रहते हैं। न तो पुलिस की परवाह है और न ही प्रशासन का डर। क्षेत्र में जगह-जगह खनन का कार्य जोरों पर चल रहा है। जिससे तहसील प्रशासन व पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

पुलिस प्रशासन की मिलीभगत

ग्रामीणों का कहना है कि देर रात्रि तक ट्रैक्टर-ट्राली चौकी मार्ग पर देखे जाते हैं। सूत्रों की माने तो रामराज पुलिस थाना के भी सामने से खनन माफिया के ट्रैक्टर-ट्राली गुजरते हैं, लेकिन नजरअंदाज कर दिया जाता है। इन खनन माफियाओं के सामने नतमस्तक होता दिखाई दे रहा है।

30 4

प्रशासन यही सब जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है। इसके बावजूद खनन विभाग सबकुछ जानकर अनजान बना हुआ है। इस सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। अवैध खनन के लिए बदनाम है। रामराज थाना क्षेत्र अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्राली मिट्टी ले जाते साफ देखे जा सकते हैं।

एनजीटी के आदेशों का उड़ाया जा रहा मखौल

एनजीटी के आदेशों को पूरी तरह हवा में उड़ाते हुए खनन माफिया, पुलिस, प्रशासन और खनन विभाग तीनों से सेटिंग कर धड़ल्ले से अपना काम कर रहे हैं। क्षेत्र में बन रही कालोनियों में भराव के नाम पर रातों-रात खनन कर सैकड़ों ट्रालियां डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मिट्टी खनन की शिकायतें लोगों ने कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से कीं, लेकिन खनन माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण खनन माफिया भराव के नाम पर ठेका ले रहे हैं।

देहात में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन

देहात क्षेत्रों में मिट्टी के अवैध खनन का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है। रात भर सड़कों पर मिट्टी से भरे डंपर दौड़ते रहते हैं। खनन माफिया द्वारा धड़ल्ले से अवैध मिट्टी का खनन किया जा रहा है। खनन विभाग को इसकी भनक तक नहीं है

29 6

या ये कहें कि स्थानीय पुलिस की सरपरस्ती में ही यह खेल खेला जा रहा है। इस अवैध कारोबार में रात के समय नियमों की अनदेखी कर मिट्टी उठाई जा रही है। जबकि पुलिस जानकारी न होने का हवाला देकर चुप्पी साधे हैं और मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली थाने के सामने से ही गुजरते हैं।

पुलिस जानकर भी बनी अनजान

थाना क्षेत्र में जमकर खनन माफिया हावी हो रहे हैं। रात को खनन चालू हो जाता है और क्षेत्र में खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया ट्रैक्टर ट्रॉली से रात के समय में ही क्षेत्र में घूमना शुरू हो जाते हैं क्षेत्र में खुलेआम खनन की बिक्री की जा रही है। थाना क्षेत्र में अवैध खनन कारोबारी खुलेआम ट्रैक्टर ट्रॉली से खनन कर रहे हैं। खनन माफिया थाने और चौकी के सामने से धड़ल्ले से चले जाते हैं।

लगातार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। खनन चौकी और थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर किया जा रहा है। रामराज नहर के पास जंगल में कई एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध है। उसी जमीन पर जेसीबी ट्रैक्टर के माध्यम से मिट्टी को उठाकर जरूरतमंदों से मुंह मांगे पैसे लेकर खनन माफिया अपनी जेब गर्म कर रहे हैं। खनन माफिया को पुलिस का कोई डर नहीं है वह सारी रात ट्रैक्टर ट्राली लेकर खनन करना शुरू कर देते हैं। पुलिस इस मामले से अनजान बनी हुई है। आखिर कब तक पुलिस इस तरह अनजान बनी रहेगी।

विरोध पर ग्रामीणों को दी जाती है धमकी

क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि माफियाओं को स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। माफियाओं द्वारा कार्य के बदले पुलिस को बंधी बंधाई मोटी रकम प्रदान की जाती है। जिसके कारण माफियाओं का मनोबल यहां सातवें आसमान पर है और खनन माफिया बेखौफ होकर धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र के लोग अगर इसका विरोध करते हैं तो उन्हे माफियाओं के द्वारा जान से मारने तक की धमकी दे दी जाती है।

लगातार जारी है कार्रवाई

एसडीएम मवाना अखिलेश यादव से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी है। जो भी सूचना मिलती है, उसको तत्काल संज्ञान लेकर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचते हैं। इसके अलावा जिन खेतों से मिट्टी का अवैध खनन होता है, उसके मालिक पर भी भारी भरकम जुर्माना लगाया जाता है। खनन करने वालों को किसी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...

एकै साधे सब सधै, सब साधे सब जाए

नारी! तुम केवल श्रद्धा हो/विश्वास रजत नग पगतल में/पीयूष...

बंगाल में राजनीतिक हथियार बनी मछली

बंगाल में पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका...
spot_imgspot_img