Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

अवैध है न्यूटिमा अस्पताल, हो ध्वस्त

  • आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने न्यूटिमा के ध्वस्तीकरण को डीएम और वीसी को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा की ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने कमिश्नरी पर जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी व प्राधिकरण उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा मेरठ मेडिकल कॉलेज के सामने मुख्य गढ़ रोड पर बहुमंजिला अवैध निर्माण कर न्यूटिमा अस्पताल का संचालन मानकों के विपरीत किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि 20 बेड के स्वीकृत न्यूटिमा नर्सिंग होम में 200 से अधिक बेड का अस्पताल संचालन किया जा रहा है।

लोअर एवं अपर बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर ब्लड बैंक, आपरेशन थिएटर, मेडिकल स्टोर व अन्य काम किये जा रहे हैं। न्यूटिमा एक अस्पताल नही अपितु लाक्षागृह बना कर तैयार किया गया है। इस भवन का मेरठ विकास प्राधिकरण से पूर्णत: प्रमाण पत्र नहीं लिया गया है, न ही नियमो के तहत अग्नि शमन का अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है। इस नर्सिंग होम को संचालित करने में विभागों की संदिग्ध भूमिका साफ नजर आती है। उन्होंने मांग की कि न्यू टीमा अस्पताल में कुल कितने तल का निर्माण किया गया है

इसकी जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा प्रत्येक तल पर कितना क्षेत्रफल निर्मित है, लोअर बेसमेंट किस उद्देश्य से स्वीकृत किया गया है तथा वहां पर क्या संचालित हो रहा है, अप्पर बेसमेंट किस उद्देश्य से स्वीकृत किया गया है तथा वहां पर क्या संचालित हो रहा है, न्यूटिमा अस्पताल का वर्तमान में हुए निर्माण का संपूर्ण मानचित्र, अस्पताल के शमनीय निर्माण के साथ मानचित्र की जांच की जाए।

24 11

जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने जिलाधिकारी से मांग कि आप स्वयं इस भवन की जांच कर लाक्षागृह के रूप में बने अस्पताल को सील कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर एक नजीर बनाने की कृपा करें, ताकि भविष्य में ऐसा अवैध निर्माण किसी और के द्वारा न किया जाए। सील कर इस भवन में भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी को रोका जाए। जिससे जान माल की हानि न हो आज का प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में हुआ उनके साथ में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, एसके शर्मा, सलीम मंसूरी, आरजू कंडारी, वसीम सलमानी, मोहम्मद शुऐब, देशवीर सिंह अफसार, वैभव मालिक, शक्ति चौधरी,

भरत लाल, मनोज शर्मा, नीलम शर्मा, हेम कुमार, विनय आनंद, हबीब अंसारी, ब्रजपाल फौजी, कैप्टेन कपिल शर्मा, अनिल सुरानिया, शिव शंकर छोटे केजरीवाल, यासीन मालिक, तौसीफ, कुलविंदर कंडारी, वेद प्रकाश शर्मा, गजेंद्र, मोहम्मद इस्माइल, नजर मोहम्मद, मोहम्मद इरफान मंसूरी, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, शाहनवाज अल्वी, मोहम्मद असफाक अंसारी, मोहम्मद सुहेल, यूनुस अंसारी, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद हम्माद, देवेंद्र कुमार, संदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।

प्रतिकर को लेकर किसान आक्रोशित, वीसी को दिया ज्ञापन

लोहिया नगर, गंगानगर, वेदव्यासपुरी के किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मेरठ विकास प्राधिकरण आॅफिस में पहुंचा। किसानों ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय को ज्ञापन देकर मांग की है कि जिन किसानों को प्रतिकर के रूप में प्लाट दिये जाने थे, वो नहीं दिये गए। किसानों ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उन्हें प्लाट नहीं दिये जाते है तो तमाम किसान परिवार के साथ इक्कठा होकर प्राधिकरण में बेमियादी धरने पर बैठ जाएंगे। किसानों की इस धमकी के बाद प्राधिकरण उपाध्यक्ष किसानों के प्लाट के मामले की फाइलें तलाश करवा रहे हैं।

दरअसल, किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पोपिन प्रधान, सुरेन्द्र भडाना की अगुवाई में मेरठ विकास प्राधिकरण में पहुंचा, जहां किसानों ने एक ज्ञापन प्राधिकरण उपाध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने एक सप्ताह का प्राधिकरण उपाध्यक्ष को समय दिया है, जिसमें कहा है कि बड़े किसानों को प्रतिकर के रूप में प्लाट देना तय किया था। ये मांग वष्र 2015 से चली आ रही हैं। इसके बाद भी किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। किसानों ने कहा कि छोटे किसानों को प्रतिकर मुआवजा तो दे दिया,

लेकिन बड़े किसानों को प्लाट क्यों नहीं दिया जा रहे हैं। इसको लेकर किसानों के प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं में गुस्सा दिखा। ज्ञापन में प्रतिकर की तीन योजनाओं की मांग पूरी नहीं करने किसानों ने एक सप्ताह बाद मेरठ विकास प्राधिकरण के आॅफिस को घेरने की चेतावनी दी हैं। कहा है कि किसान इसके बाद अपने परिवार को लेकर मेडा आफिस पर धरना देंगे और ये धरना बेमियादी होगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने प्रतिकर के मुद्दे को सुलझाने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

world News: हाई-प्रोफाइल इवेंट में गूंजी गोलियां, ट्रंप सुरक्षित, जांच शुरू

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड की...

टीवी की टॉप एक्टेस में शुमार सायंतनी घोष

छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' (2013) में राजमाता...

साउथ के लोकप्रिय स्टार अजित कुमार

अजित ने को अब तक चार विजय अवार्ड, तीन...

कियारा आडवाणी का कन्नड में डेब्यू

सुभाष शिरढोनकर निर्देशक गीतु मोहनदास व्दारा निर्देशित फिल्म 'टॉक्सिक: ए...
spot_imgspot_img