Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बजरंग को अमेरिका में अभ्यास के लिए मिली मंजूरी 

नई दिल्ली , भाषा: मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ ने टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद पहलवान बजरंग पूनिया को अमेरिका में एक महीने के अभ्यास शिविर में भाग लेने की अनुमति दे दी है। एक विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गठित ईकाई है जो टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में जगह पाने योग्य खिलाड़ियों का चयन करती है। यह शिविर चार दिसंबर से तीन जनवरी तक मिशिगन में चलेगा और इस पर 14 लाख रुपये खर्च आएगा। कोरोना महामारी के बीच अभ्यास बहाल होने के बाद से बजरंग सोनीपत के साइ सेंटर में अभ्यास कर रहे हैं। वह अपने कोच एमजारियोस बेंटिनिडिस और फिजियो धनंजय के साथ अमेरिका जाएंगे। उन्हें मुख्य कोच सर्जेइ बेलोग्लाजोव के मार्गदर्शन में शीर्ष पहलवानों के साथ अभ्यास का मौका मिलेगा।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img