Saturday, May 2, 2026
- Advertisement -

‘हीरो नंबर 1’ में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट पश्मीना रोशन

CINEWANI 1


आजकल साउथ की फिल्मों के साथ हिंदी फिल्मों में भी सीक्वल फिल्म्स का ट्रेंड काफी चलन में हैं। ऐसे में 2003 की केन घोष व्दारा डायरेक्ट की गई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘इश्क विश्क’ का सीक्वल बन रहा है। ‘इश्क विश्क’ (2003) में अमृता राव और शाहिद कपूर की लव स्टोरी को काफी दिलचस्प अंदाज में पिक्चराइज किया गया था जिसके कारण फिल्म बॉक्स आॅफिस पर अत्यंत सफल साबित हुई थी। ‘इश्क विश्क’ के सीक्वल को निपुण अविनाश धर्माधिकारी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार राजेश रोशन की बेटी और हीरो ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्म में पश्मीना के साथ रोहित सराफ, जिबरान खान और नाइला ग्रेवाल भी नजर आएंगे। 10 नवंबर 1995 को मुंबई में जन्मी पश्मीना रोशन ने ‘जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो’ से पढ़ाई करने के साथ मुंबई के ‘बैरी जॉन एक्टिंग स्कूल से 6 महीने का एक्टिंग कोर्स किया है। पश्मीना एक थिएटर परफॉर्मर हैं। उन्होंने थिएटर-अभिनेता अभिषेक पांडे, अभिनेत्री-निर्देशक और साहित्य नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता नादिरा बब्बर और अमेरिकी प्लेराइटर जेफ गोल्डबर्ग से थिएटर एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है। पश्मीना ने अपना स्टेज डेब्यू ‘आॅस्कर वाइल्ड’ के प्ले ‘द इम्पोर्टेंस आॅफ बींग अर्नेस्ट’ से किया था। उसके बाद उन्हें फिल्म ‘इश्क विश्क’ के सीक्वल से फिल्मों में डेब्यू करने का मौका मिला।

पश्मीना को डांस करना और घूमना बेहद पसंद है। खूबसूरती और पॉपुलैरिटी के मामले में पश्मीना दूसरे स्टार किड्स को कड़ी टक्कर देती हैं। पश्मीना अपने चुलबुले अंदाज से हर किसी को अपना बना लेती हैं। ऐसे में बॉलीवुड के सुपर सेंसेशन कार्तिक आर्यन का दिल उनपर आया हुआ है। फिलहाल ‘इश्क विश्क’ के सीक्वल की रिलीज डेट नहीं आई है लेकिन इसके पहले ही पश्मीना को दूसरी फिल्म मिल चुकी है। खबरों के अनुसार पश्मीना फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी। दो नायिकाओं वाली इस फिल्म में पश्मीना के अलावा सारा अली खान भी होगी। एक्शन ड्रामा शैली की इस साइंस फिक्शन फिल्म को ‘मिशन मंगल’ का निर्देशन करने वाले जगन शक्ति डायरेक्ट कर रहे हैं।

छोटे पर्दे के फिटनेस फ्रीक हैं नमिक पॉल

अपनी अदाकारी से घर-घर में जगह बना चुके, टीवी की दुनिया के जाने-पहचाने चेहरे, हिंदी टेलीविजन एक्टर नमिक पॉल को उनके स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाना जाता है। नमिक की हाइट 6 फीट 4 इंच है और वह फिटनेस फ्रीक हैं. नमिक वर्कआउट कभी मिस नहीं करते हैं। 19 सितंबर 1987 को उत्तराखंड के देहरादून में पैदा हुए नमिक पॉल ने अपनी स्कूली शिक्षा उत्तराखंड के मसूरी स्थित वुडस्टॉक स्कूल से पूरी करने के बाद लुईस एंड क्लार्क कॉलेज, ओरेगॉन से ग्रेजुएशन किया। नमिक ने अपना करियर एनडीटीवी के लिए एक पत्रकार के रूप में शुरू किया लेकिन बाद में उनकी रूचि अभिनय के प्रति जाग्रत हुई और दिल की आवाज सुनकर अपने पैशन की तरफ कदम बढ़ाते हुए वो एक्टिंग की दुनिया में आ गए। नमिक पॉल ने टीवी सीरियल ‘कबूल है’ (2015) से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया।

इस टीवी में उन्होंने एहसान का किरदार निभाया था। इसके बाद वह सीरियल ‘एक दूजे के वास्ते’ (2016) में निकिता दत्ता के अपोजिट श्रवण मल्होत्रा के किरदार नजर आए जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। ‘एक दूजे के वास्ते’ (2016) में नमिक के प्रदर्शन के लिए उन्हें मुख्य भूमिका में पदार्पण के लिए गोल्ड अवार्ड-मेल केटेगरी का नॉमिनेशन प्राप्त हुआ। 2016 में ही नमिक पॉल ने लवलीन कौर सासन के साथ ‘बेफिक्रे बेल्जियम के’ शो की मेजबानी भी की। एक दीवाना था’ (2017-2018) में नमिक ने शिव कपूर और कृष खन्ना के दोहरे किरदारों के लिए पहचान हासिल की। नमिक पॉल ओटीटी की दुनिया में भी कदम रखते हुए वेब सिरीज द ट्रिप सीजन 1 (2016-2017) में लिसा हेडन के साथ आदिल मलिक की भूमिका निभाई। उसके बाद 2017 में उन्होंने ‘ऐ जिंदगी’ शो को होस्ट किया। नमिक पॉल को ‘एक दीवाना था’ (2017-2018) में डोनल बिष्ट के साथ शिव कपूर के किरदार से व्यापक पहचान मिली। उन्होंने दीपिका सिंह के साथ ‘कवच… महा शिवरात्रि’ (2019) में अंगद जिंदल और एरिका फर्नांडिस के साथ कसौटी जिंदगी की (2020) में विराज भारव्दाज की यादगार भूमिकाएं निभाई। 2 साल के अंतराल के बाद नमिक पॉल ने इस साल ‘लग जा गले’ (2023) से वापसी की। इसमें उन्होंने तनीषा मेहता के अपोजिट शिव धूपर अनिकेत धूपर की दोहरी भूमिकाओं में अपना दमखम दिखाया।


janwani address 8

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: संदीप पाठक पर कानूनी शिकंजा, पंजाब में दो गैर-जमानती मामले दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, जिन्होंने...
spot_imgspot_img