Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

युवकों की मौत पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

  • हाइटेंशन की चपेट में आने से हो गई थी मौत

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मेरठ-करनाल मार्ग पर गर्ग सेनेटरी के शोरूम पर बृहस्पतिवार शाम होर्डिंग लगाते समय दो युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। जिस कारण दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने शोरूम मालिक, विद्युत विभाग के कर्मचारी सहित कंपनी के कर्मचारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है।

थाना क्षेत्र के मंगलपुरी निवासी होमगार्ड बाबूराम ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा राहुल सरधना रोड स्थित अमित गर्ग के गर्ग सेनेटरी शोरूम पर तीन महीने से काम कर रहा था। राहुल की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व निक्की से हुई थी। राहुल की पत्नी निक्की आठ महीने की गर्भवती है। आठ दिसंबर को बहन की शादी है। जिसको लेकर घर में लगातार तैयारी चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम राहुल शोरूम पर मौजूद था।

10 25

इसी बीच लगभग 32 वर्षीय ललित निवासी ब्रह्म चौक थाना ब्रह्मपुरी होर्डिंग लेकर शोरूम पर पहुंचा था। जिसके बाद दोनों युवक होर्डिंग लगाने लगे थे। इसी बीच हाइटेंशन लाइन होर्डिंग से टच हो गई थी। करंट लगने से दोनों युवक बुरी तरह झुलस कर सड़क पर जा गिरे थे। करंट की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था,

लेकिन चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया था। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया था। शुक्रवार को मृतक राहुल के पिता बाबूराम ने थाने पर तहरीर देते हुए शोरूम मालिक अमित गर्ग, विद्युत विभाग के कर्मचारी व बोनहेयर कंपनी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया।

शोरूम मालिक की लापरवाही से गई दोनों युवकों की जान

पीड़ित पिता बाबूराम ने बताया कि शोरूम मालिक ने जबरन उनके बेटे को होर्डिंग लगने के लिए दबाव दिया था। जिस पर बेटे ने हाइटेंशन लाइन होने की बात कही थी। बावजूद इसके शोरूम मालिक ने धमकाते हुए काम से निकलने की धमकी दी थी। पीड़ित पिता ने रोते हुए कहा कि अगर शोरूम मालिक उनकी बात मान लेता तो बेटे व दूसरे युवक की जान नहीं जाती। पीड़ित पिता ने शोरूम मालिक को दोनों युवकों की जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस शोरूम मालिक की तलाश में जुट गई है।

एनएच-58 पर अनियंत्रित टाटा 407 पलटी

कंकरखेड़ा: थाना क्षेत्र में जिटोली कट के पास हाइवे पर एक तेज रफ्तार डीजे लगा टाटा 407 का स्टेयरिंग फेल हो गया। पिलखुवा निवासी मोनू ने पुलिस को बताया कि पिलखवा गांव से एक बरात दौराला के इकलौता गांव में जा रही थी। बुकिंग में डीजे सिस्टम लगी टाटा-407 गाड़ी भी बरात में ही जा रही थी। गाड़ी संदीप चल रहा था। हाइवे पर जाटोली कट के पास गाड़ी का स्टेयरिंग फेल हो गया।

जिसके बाद तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद गाड़ी दूसरी तरफ हाइवे पर पलट गई। चालक के साथ आगे की तरफ दो युवक बैठे थे। वहीं एक युवक व एक किशोर डीजे के ऊपर बैठे थे। गनीमत रही कि इस दौरान टाटा 407 किसी अन्य वाहन से नहीं टकराया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी में सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गाड़ी में सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टाटा 407 को क्रेन की मदद से हाईवे के किनारे खड़ा करवाया। वहीं, पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जाम खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया। थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

यज्ञ और वैदिक कर्मकांड से अधिक फल देता है मोहिनी एकादशी व्रत

पंडित पूरनचंद जोशी हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह में...

धर्म को आचरण और व्यवहार में उतारने की जरूरत

राजेंद्र बज यह एक स्थापित तथ्य है कि विशुद्ध रूप...

वोट में ही क्या धरा है?

ये लो कर लो बात। विधानसभा चुनाव का वर्तमान...

ट्रंप के लिए न निगलते न उगलते जैसे बने हालात

भारत के खिलाफ 23-24 अप्रैल की हालिया टिप्पणी और...

जारी है दल बदल की राजनीति

सिद्धांत व विचारविहीन राजनीति करते हुए अपनी सुविधा,लाभ व...
spot_imgspot_img