- रजाई हटाकर देखा तो सुरेश सैनी के कनपटी पर लगी थी गोली
- एसपी ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: थाना नांगल के अंतर्गत गांव गढ़वाल निवासी सुरेश सैनी 55 वर्ष की रात के समय कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह रजाई हटाकर देखा तो सुरेश सैनी मृत मिला और उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। डा. ने घटना स्थल का मुयाअना किया। घटना खुलासा करने के निर्देश दिए।
सोमवार की रात थाना नांगल क्षेत्र के गांव गढ़वाल निवासी सुरेश सैनी नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सुरेश सैनी अपने घर के बरामदे में सो रहा था। सुरेश सैनी के घर पर कोई दरवाजा भी नहीं है।

मंगलवार की सुबह परिवार वालों ने उठाने की कोशिक की तो नहीं उठे। रजाई हटाकर देखा तो कनपटी पर गोली लगी थी। जिससे उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार में पत्नी के अतिरिक्त पांच बच्चे हैं। तीन लड़कियों की शादी हो चुकी। छोटा बेटा 14 वर्ष का है। भाईयों में बंटवारा हो चुका। आठ बीघा जमीन सुरेश सैनी के नाम दर्ज है।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही स्वाट टीम और थाना पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

